मुजफ्फरनगर दंगे का असर अब वहां की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला है। इस कड़ी में 'चीनी उद्योग' पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। क्योंकि जाट और मुस्लिम दोनों ही मुजफ्फरनगर चीनी उद्योग के लिए बेहद अहम् है। जाट लोगों के पास जमीन है तो मुस्लिम लोगों के पास श्रम शक्ति। अब यदि पलायन कर गयी मुस्लिम आबादी वापस नही लौटती है तो वहां के चीनी उद्योग की अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है। अर्थव्यवस्था हिन्दू - मुस्लिम में भेद नहीं करती लेकिन राजनीतिज्ञ .............
Apni Ray means your own opinion or view on a particular subject. The sole aim of Apni Ray is to invite your views on various topics. Keep sharing 'Apni Ray'.
Sunday, 22 September 2013
Monday, 16 September 2013
Sunday, 15 September 2013
भारत में पोर्न पर प्रतिबन्ध ?
कई बार सुना कि बलात्कार रोकने के लिए भारत सरकार पोर्न (अश्लील फिल्मों) वेबसाइट पर प्रतिबन्ध लगा रही है। सुना है ओसामा बिन लादेन भी पोर्न का शौक़ीन था और कई भारतीय संत भी पोर्न के शौक़ीन पाए गए है। भारत में खुलॆआम सेक्स वर्जित है लेकिन दिल्ली मेट्रो, बैंक ए० टी० एम० और सार्वजानिक स्थानों के पोर्न मार्केट में उपलब्ध है। अरे भाई किसी वेबसाइट पर जाने की क्या जरुरत है, जब दिल्ली मेट्रो, बैंक ए० टी० एम० और सार्वजानिक स्थानों के वास्तविक पोर्न भारत के मेट्रो सिटीज के सार्वजानिक स्थानों पर खुले-आम देखे जा सकते है और कुछ लोग तो महंगे कैमरों के साथ भारत के ऐसे ही गर्ल फ्रेंड और बॉय फ्रेंड के जोड़े को कवर करते है जो सार्वजनिक स्थानों पर खुला सेक्स करते है। कुछ सांस्कृतिक भारतीय बेटे भी ऐसे जोड़ो की तांक में रहते है कि ऐसे जोड़े मिले तो ........सामूहिक बलात्कार ही होते है और अधिकतर केस में रिपोर्ट नहीं होती और बॉय फ्रेंड के लिए गर्ल फ्रेंड बासी फूल हो जाती है, वह नया शिकार मतलब गर्ल फ्रेंड तलाशने निकल पड़ता है।
Saturday, 14 September 2013
दिल्ली पुलिस की करतूत
पुलिस द्वारा आम आदमी से वसूली के कई किस्से हमारे यहाँ सुने और सुनाये जाते हैं| आलम ये है कि यदि आप देश भर में सर्वे कर ये जानने का प्रयास करें कि पुलिस वसूली का शिकार हुए हैं या नहीं तो अनुमान है कि सभी हाँ में ही जवाब देंगे| शायद ही ऐसा कोई इलाका होगा जहाँ कोई बचा हो इस वसूली से, सिर्फ इतना ही नहीं ये वसूली करने वाले पुलिसकर्मी इतने बेख़ौफ़ हो चुके हैं कि इनको किसी शिकायत का भी डर नहीं रह गया| फिलहाल हम यहाँ बात कर रहे हैं देश की राजधानी दिल्ली की, यहाँ के हरी नगर थाने में एक युवक के साथ गुंडागर्दी पर उतारू हो गए पुलिसकर्मी सिर्फ इतना ही नहीं जब उसने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तो उससे एक पुलिसकर्मी ने कहा शिकायत करनी है तो ओबामा से कर वहीँ तेरी सुनवाई होगी
दीपक वर्मा दिल्ली में नौकरी कर रहे सैकड़ों युवको जैसा ही है| लेकिन इसकी कहानी उनसे काफी अलग है, दीपक 10 अगस्त को शाम को घुमने के लिए निकला तब उसे ये नहीं पता था कि आज का दिन उसे भूले नहीं भूलेगा| इसी दौरान रूटीन चैकिंग के दौरान एक पुलिस वाले ने उससे गाडी के बारे में सवाल जवाब किये जिसका दीपक ने जवाब दिया| एक पुलिस वाले कि नज़र जब बाइक की नंबर प्लेट पर पड़ी तो उसने दीपक से कहा ये सही नहीं है, इसपर दीपक ने जवाब दिया अभी सही करा लेता हूँ| इसपर पुलिस वाले ने कहा नहीं चालान होगा, 100 रुपये के चालान के लिए दीपक तैयार होगा| ठीक इसी समय एक और पुलिसवाला वहां आया और बोल की चालान नहीं होगा गाड़ी सीज होगी| दीपक ने कहा आप गाड़ी के पेपर देख लीजिये लेकिन उसकी बात सुनने को कोई भी पुलिसकर्मी राज़ी नहीं हुआ और उसकी गाड़ी सीज कर दी गयी|
अपने साथ हुई इस नाइंसाफी के बाद दीपक ने 100 नंबर पर जब अपनी शिकायत दर्ज करवानी चाही तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई| इसी दौरान एक सिपाही उसके पास आया और बोल बूथ पर साहब बुला रहे हैं, दीपक जब बूथ पर पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उससे माफ़ी मांगने को कहा इसपर दीपक ने कहा मै माफ़ी तो मांग चुका हूँ, इसके बाद दीपक को हरी नगर थाने पहुंचा दिया गया| थाने में उसे सुरेन्द्र सिंह नाम का एस.आई मिला जिसने दीपक को बताया कि उसकी बाइक तो लावारिस हालत में मिली है| ये सुनकर दीपक के होश उड़ गए| उसने सुरेन्द्र सिंह को बताया की नहीं ऐसा नहीं है मै अपनी गाड़ी के पास ही था आपके कुछ सिपाहियों से मेरी बात हुयी उन्होंने नंबर प्लेट ख़राब होने का कारण बता कर चालान कटवाने को कहा लेकिन बाद में चालान न कर गाड़ी सीज कर दी| इतना सुनकर सुरेन्द्र सिंह अपने आपे से बाहर हो गया वो दीपक को धमकाने लगा| इसी बीच किसी पुलिसवाले ने कहा साहब ये वही लड़का है जिसने 100 नंबर पर शिकायत की थी| ये सुनकर सुरेन्द्र हंसा और बोल शिकायत करनी है तो ओबामा से कर वहीँ तेरी सुनवाई होगी, जा नहीं करते हम चालान यहाँ के हम गुंडे हैं यहाँ हमारी दादागिरी चलती, तेरे पास तो कैमरे वाला फ़ोन है ले ले मेरी फोटो|
दीपक ने पर्दाफाश से बताया कि ये सुनकर उसके होश उड़ गए| उसे लगा की कहीं ऐसा न हो ये पुलिसवाले उसे किसी संगीन धारा में अन्दर न कर दें, दीपक ने कहा इसके बाद मैंने थाने से निकलने में ही अपनी भलाई समझी| दीपक इस हादसे के बाद इतना डर गया है कि उसने किसी भी बड़े पुलिस अधिकारी से शिकायत करना सही नहीं समझा| दीपक इस समय बेरोजगार है, बाइक न होने की वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया है|
इस पूरे मामले पर हमारा यही कहना है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि आगे कोई बेबस इन पुलिसवालों का शिकार न बन सके, वहीँ हमारा यह भी कहना है की ऐसे पुलिसकर्मी ही पुलिस विभाग का नाम डुबोते हैं इनको कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए|
Courtesy- Pardaphas

Tuesday, 10 September 2013
मुज़फ्फरनगर दंगो पर सरकार का अफ़सोस
सरकार का कहना है की ये दंगे फेसबुक के कारण हो रहे हैं
लोग फेसबुक पर पोस्ट पढ़कर लोग दंगा करने जाते थे फिर ...वापस आकर एक पोस्ट पढ़ते थे फिर दंगा करने चले जाते थे !!
कुछ तो वाट्स एप से दंगा कर रहे थे !! बाते तो ऐसे हो रही हो जैसे लोग हथियारों से नहीं फेसबुक पर एक दूसरे को पोक करने से मरे हो ...
कुछ तो लाइक करने की वजह से घायल हो गए !!
एक व्यक्ति पर तकरीबन सौ कमेंट्स भरभरा कर गिर पड़े
जिसकी वजह से वो उनमे दब कर मर गया !!
वाह रे लोकतंत्र !! यदि सोशल मीडिया ने अपनी जिम्मेदारी न निभाई होती तो मुज़फ्फरनगर पर मीडिया कभी ध्यान न देता .... न दंगे रुक पाते !!
शायद सरकार को इसी का अफ़सोस है कि
सोशल मीडिया ने समय समय पर पोल खोल के अपनी भूमिका निभाई !! ..
अब तो उस पर खीज होगी है !!

केदारनाथ में राहतकार्य का सच
केदारनाथ में अभी तक लाशो का मिलना जारी है लाशो के मिलने का मतलब है राहत कार्य हुआ ही नहीं था ...अब केदारनाथ में पोल ना खुल जाये इस डर से पूजा तो होगी पर कोई भक्त केदारनाथ जायेगा नहीं ....क्या चाहती है सरकार ...और एक महीने से राहत कार्य देखने क्यूँ नहीं गये मंत्रीगण ....राहत कार्य चल रहे होते तो देखने भी जाया जाता ...ये तो बस समय जाया करने वाली बात है ...
अब इस बर्बाद हो चुके केदारनाथ को सवारने की तेयारी में है सरकार पर एहन कुछ होता मुश्किल ही दिख रहा है अब तो भगवान् शिव ही जाने क्या होगा केदारनाथ का। ।
Sunday, 8 September 2013
पाक और आतंकवाद
ये जो दो लिंक मैंने दिए है इनमे पाक और भारतीय मीडिया दोनों का पक्ष है इसमें भारतीय मीडिया जिन जिन लोगो को आतंकवादी बता रहा है पाक मीडिया उन्हें निर्दोष बता रहा है अब ये पता नहीं कौन अपनी जनता को बेबकूफ बना रहा है पहले आप इन्हें देखिये फिर फैसला कीजिये
कुछ सवाल जो मेरे दिमाग में उठ रहे है
1 . भारतीय एजेंसी के पास इन लोगो के फोटो कहाँ से आये ?
2. पाक मीडिया ने सिर्फ फोटो के सहारे इन लोगो का कहाँ से ढूँढ निकला ?
मेरा मानना है कि बिना आग के तो धुआ नहीं उठता और इन लोगो की भारत या भारत के लोगो से कोई दुश्मनी भी नहीं जो भारतीय इन्हें आतंकवादी बना दे और सिर्फ फोटो के सहारे किसी को ढूँढ निकलना तो ऐसा हुआ जैसे कूड़े में सुई ढूँढना और अगर पाक मीडिया ने वाकई में ऐसा कमाल कर दिखाया है तो मै इन से बोलना चाहूँगा कि जो पाकिस्तान में हर साल लाखो लोग गायब या गुम हो जाते है पाक मीडिया उन्हें भी बड़ी आसानी से ढूँढ सकता है और पाकिस्तानी पुलिस की मदत कर सकता है
बाकी मै इतना बोलूँगा कि पाक और आतंकवाद के रिश्ते जगजाहिर है
पाकिस्तानी मीडिया का सच
http://www.youtube.com/watch?v=nrELrKKobpQ
भारतीय मीडिया का सच
http://indiatoday.intoday.in/video/let-terrorists-enter-mumbai-city-on-high-alert/1/188055.html
भारत में भावनाओ की लूट
भारत में भावनाओ की लूट है और इससे लूटने वाले सेंकड़ो ठग मौजूद है बस उन्हें आपकी कमजोरीया पता होनी चाहिए। ऐसे लोग हमारे भारत देश में अलग अलग रूप में मौजूद है जैसे साधू ,संत ,पादरी ,मुल्ला या फिर धर्म रक्षक या समाज सेवक के रूप में
इन लोगो ने हम लोगो को लूटने के लिए तरह तरह के व्यवसाय चलायें हुए हैं और इसमें कुछ लोग तो इसे है जो लूटने के लिए ही पैदा हुए है
कुछ लोग तो धर्म के नाम पर आम जनता की भावनाओ को भड़काने की भी कोशिश करते है और कुछ तो सिर्फ अपने धर्म को श्रेष्ठ बताने की कोशिश में लगे रहते है और कुछ का काम तो सिर्फ धर्म परिवर्तन करवाना होता है
अब मै उन लोगो से एक बात बोलना चाहूँगा जो इन ढोंगियों के बहकावे में आते है कि आप लोगो को नहीं पता कि झूठ बोलना , चोरी करना , किसी की बुराई करना या किसी के पीठ पीछे किसी की चुगली करना गलत है सब पता है आप लोगो को कि ऐसा करना गलत है पर फिर भी उन ढोंगियों के पास जाओ और उनके प्रवचन सुनो इससे तो बढ़िया है जब भी आप कोई गलत काम करते है तो पहले अपने दिल की सुनो क्योंकि आपका दिल कोई भी गलत काम करने से पहले आपका आगाह जरूर करता है कि आप कुछ गलत कर रहे है और अपने बूढ़े माँ बाप की सेवा करे तभी आप लोगो का भला होगा न की इन ढोंगियों के पास जा कर
अब उन लोगो के लिए जो धर्म परिवर्तन करवाते है उनके लिए दोस्तों कोई एस धर्म ही नहीं है तो इंसान को कोई गलत बात की शिक्षा दे गलत सिर्फ इंसान होता है न की धर्म। जो व्यक्ति अपने जन्मजात धर्म का पालन नहीं कर सकता वो क्या दुसरे धर्म का पालन कर पायेगा तो में धर्म परिवर्तन को सही नहीं मानता
अब बात उन लोगो की जो हिन्दू ,मुस्लिम की बात करते है मै उनसे सिर्फ एक बात बोलना चाहूँगा कि भारत के बाहर अपनी पहचान सिर्फ भारतीय होने से है न की हिन्दू या मुस्लिम होने से… तो हम न तो हिन्दू है न मुस्लिम न सिख न ईसाई हम सिर्फ भारतीय है और हमारी पहचान भारत से है न की हमारी जाति धर्म से

*फर्क महसूस करो यार
लड़की अपनी सहेलियों से : मुझे तुम्हारी हेल्प चाहिये.
पहली : यार मैं तो खुद बीजी हूँ.
दूसरी : यार मम्मी ने घर जल्दी बुलाया है.
तीसरी : तूने मेरी हेल्प उस दिन की थी क्या ?
चौथी : सॉरी डियर , मुझे क्लास जाना है !
====================
लड़का अपने दोस्तों से : यार एक पंगा हो गया है .!
पहला : बोल भाई कितने बन्दे बुलाऊँ ?
दूसरा : काट के रख देंगे सालोँ को ...नाम बता भाई बस तू!
तीसरा : बे गाड़ी निकाल रेऽऽऽ
चौथा : भाई तू बस बोल करना क्या हैं , दुनिया गयी तेल लेने तू बस बोल....

आसाराम जैसे पाखंडी और कुकर्मी हर मज़हब और जाति में है !
भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है….ऐसा संविधान में लिखा है ! हर मज़हब के लोगों को अपने रीति-रिवाजों के मुताबिक जीने का हक़ है ! 19 (a) के तहत अभिव्यक्ति का अधिकार है ! हाल-फिलहाल, आसाराम के केस में, मीडिया ने अभिव्यक्ति की “आज़ादी” को खूब “कैश” भी कराया ! हालांकि मीडिया ने अति कर दी पर यकीनन शाबाशी मिलने की भी हक़दार है ! क्योंकि आसाराम जैसे पाखंडियों पर लगाम ज़रूरी है ! क्योंकि इन आसाराम जैसों की वज़ह से बद भी बदनाम होने लगते हैं !
पर एकतरफा “सेक्युलर” मीडिया ने एक सवाल आमजनमानस के मन में पैदा कर दिया है कि…क्या हिन्दू धर्म वास्तव में इतना या सबसे खराब है ? क्या सारे “कुकर्मी” इसी धर्म में मौजूद हैं ? क्या हिन्दू धर्म से जुडी आस्था बकवास है ? क्या हिन्दू धर्म से जुड़े गुरू और बाबा “ढोंगी” हैं ? ये सारे सवाल इसलिए क्योंकि…टी.वी. देखने वाले दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा, शायद ही ये बताने में कामयाब हो कि किसी और धर्म के “पापी आसारामी” टाइप नुमाइंदों को, मीडिया इतने व्यापक स्तर पर कब उठाया? किस धर्म के आसारामी टाइप पाखंडी गुरू के यौन-शक्ति को तौला गया? किस धर्म के पाखंडी बाबाओं की रासलीला का बेशर्म प्रसारण न्यूज़ चैनलों पर लगातार , एक मुहिम के तहत, होता रहा? कानून और आरोपी के बीच मीडिया की सक्रियता का राज़ क्या है ? गर मीडिया, देश के साथ है….तो…. ज़ाकिर और ओवैसी जैसे कई “गुरुओं” के भाषणों के खिलाफ मुहिम चलाता ! आतंक की सरपरस्ती करने वाले इस देश के गद्दारों के खिलाफ “युद्ध” छेड़ देता ! मीडिया गर संवेदनशील है और आम आदमी का हाथ है….तो…तो कालाहांडी और बस्तर दुर्दशा के ज़िम्मेदार नालायक लोगों को खोजने के लिए भी मुहिम चलाता !
मीडिया गर वॉच-डॉग की भूमिका में है तो सूदूर के प्रान्तों में मासूमों के साथ हो रही ज़्यादती के खिलाफ़ मुहिम चलाता ! कोयला घोटाले जैसे हज़ारों-करोड़ के घोटाले को लेकर सरकार और विपक्ष का बाहर निकलना मुश्किल कर देता ! इस देश के आम आदमी का पैसा लूट कर अपनी तिजोरी भरने वालों को , आसाराम की तरह, जेल में जाने के लिए विवश कर देता ! पर हकीक़त में न्यूज़ चैनल्स ने किया क्या ?
पर बात यहीं तक सीमित नहीं है….सबसे अहम् मुद्दा ये रहा कि किसी एक धर्म के कुकर्मी प्रतिनिधियों पर ही मीडिया ने इतना बवंडर क्यों किया? पिछले एक दशक गवाही के लिए काफी हैं कि तथा-कथित टी.वी. न्यूज़ चैनल्स ने (हिन्दू) धर्म-विशेष के पाखंडियों पर ही विलाप किया ? क्या ये सब प्रायोजित है….FDI की तरह ? क्या कुछ विदेशी ताक़तों और न्यूज़ चैनल्स के बीच में कुछ अदृश्य गठजोड़ है ? ग़र ऐसा है तो मामला संगीन है ! इसकी जांच होनी चाहिए ! न्यूज़ चैनल्स को ये स्पष्टीकरण देना पडेगा कि आसाराम की तरह और जिन पाखंडियों के खिलाफ न्यूज़ चैनल्स ने, अब तक मुहिम छेड़ी है…उनमें से कितने प्रतिशत टाइम किन-किन पाखंडियों को दिया गया और इनमें से कितने किस धर्म के थे ?
सेक्युलर देश मे ख़बरों का सेक्युलर प्रसारण हो तो लोकतंत्र को मज़बूती मिलती है, मगर जब नज़रिया दो-आँखों का हो तो… सवाल उतना लाज़िमी है ! अपराधी-आतंकी-कुकर्मी-वव्यभाचारी-भ्रष्ट के खिलाफ मुहिम का समर्थन, हर ईमानदार और नेक इंसान करेगा….मगर जब सिख-दंगे, गुजरात और गोधरा जैसे वाकये होंगे तो एक वर्ग विशेष चिखेगा..चिल्लाएगा ! इन्साफ की मांग करेगा ! लेकिन मीडिया को हर उस हरक़त पर चीखना और चिल्लाना आना चाहिए जो आम-आदमी के हितों की रक्षा ना करती हो….मीडिया का चरित्र, साम्प्रदायिक ना हो…..ख़बरों के प्रसारण में संतुलन बना रहे… किसी की सेक्स-पावर मीडिया की पावर ना बने…. इस बात का ख़याल मीडिया को रखना चाहिए, जो न्यूज़ चैनल्स ने नहीं रखा !
न्यूज़ चैनल के पास प्रसारण का लाइसेंस है… स्वनिय्मन का क़ानून.भी है…..मगर इसका मतलब ये नहीं कि ख़बरों के ज़रिये महज़ एक धर्म-विशेष के खिलाफ मुहिम का वातावरण बना दें ! अपराधी को सज़ा कानून देगा…कानून और अपराधी के बीच मीडिया का अति-उत्साह शाबाशी का हक़दार है… लेकिन इस अति-उत्साह के आलम को एक धर्म-विशेष के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल से बाज़ आना चाहिए !
आसाराम जैसे पाखंडी और कुकर्मी हर मज़हब और जाति में है ! कुकर्मी तो कुकर्मी होता है…चाहे वो किसी भी मज़हब और जाति का हो…..तो फिर…धर्म-विशेष के आधार पर आरक्षण क्यों ? पर ये सवाल अभी तक ना तो दर्शकों ने “अपने” प्रिय न्यूज़ चैनल्स से पूछा और ना ही न्यूज़ चैनल्स ने धर्मनिरपेक्षता दिखलाई !
माना जा रहा है कि कट्टरपंथियों का डर, चैनल वाले जानते हैं ! लातों के भूत-बातों से नहीं मानते…ऐसा स्वर्गीय बाल ठाकरे समझाते थे….आज राज ठाकरे समझा रहे हैं ! आज के दौर में खौफ़ और पैसा , यही दो ऐसे पहलू हैं, जो चैनल्स चलाने वाले इंसान को खरीद लेते हैं , चैनल क्या चीज़ है ! …शायद यही कारण है, न्यूज़ चैनल्स के “एकतरफा धर्मनिरपेक्ष” होने का ! कुकर्मी आसाराम जैसों को भेजवाने के लिए शुक्रिया, “सेक्युलर” मीडिया ! आप लोगों ने पुख्ता …कर दिया कि….. वाकई हिन्दू धर्म बहुत “खराब” है !
Friday, 6 September 2013
बलात्कारी मौलवी
इस दुनिया में हेवानो और दरिंदो की कोई कमी नहीं है अभी हाल ही में मैंने एक खबर पढ़ी कि एक मौलवी जिसका नाम गुलजार अहमद है वो बच्चियों को पोर्न फिल्म दिखा कर उनके साथ बलात्कार करता था
मौलवी कश्मीर घाटी के बडगाम जिले की बच्चियों के साथ बलात्कार करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देता था अब पुलिस ने उससे गिरफ्तार कर लिया गया है उस पर आरोप है कि उसने लड़कियों की शिक्षा देने के बहाने से उनका शोषण किया
पुलिस ने उस मौलवी को 15 दिन की हिरासत में रखा है परंतु उसके समर्थक हंगामा कर रहे है और पीड़ित लड़की को धमका भी रहे है
मौलवी की गिरफ्तारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि उसके कई पुरुष एवं महिला कर्मचारी कैसे इन युवतियों को उसके ‘सेमिनरी’ में फंसाते थे. यह सेमिनरी बड़गाम जिले के खानसाहिब इलाके में स्थित है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उससे पूछताछ जारी है और ऐसी आशंका है पिछले 10 साल के दौरान कई लड़कियां उसके जाल में फंसीं

जागो भारत जागो
चीन ने भारत की 650 km जमीन पैर कब्ज़ा कर लिया और यहाँ तक की चीन ने भारतीय सेना को बॉर्डर पर गस्त लगाने से भी रोक रही है पर हमारी सरकार है कि उसके कानो पर जू तक नहीं रेंगती चीन दिन ब दिन हमारी जमीन पर कब्ज़ा करता जा रहा है और हमारी सरकार आँखे बंद करके मूक दर्शक बनी हुई है मुझे तो ये समझ नहीं आता आखिर हमारी सरकार की मज़बूरी क्या है वो इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर क्यों नहीं उठाती।
इस वक़्त की मौजूदा सरकार हर मुद्दे पर फेल होती नज़र आ रही है फिर चाहे वो हमारी अर्थव्यवस्था का हो या फिर बढती महंगाई का सरकार हर मुद्दे पर फेल .
मै तो इस मुद्दे पर बस इतना ही बोलना चाहूँगा कि अब चुनाव नजदीक है हमे समझदारी दिखाते हुए एक सही व्यक्ति को ही केंद्र तक पहुचना होगा ताकि वो इन सब हो रही उथल पुथल को काबू में कर सके और चीन को रोकने के लिए मेरा एक सुझाव है उम्मीद करता हू आप लोगो को पसंद आयेगा
हमे चीन की बनी चीज़े जो भारत में बिकने के लिए आती है उनका बहिष्कार करना होगा क्योंकि चीन में बनी सस्ती और घटिया चीजे हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रही है
जय हिन्द जय भारत

आशाराम केस में हैरान करने वाले खुलासे
आसाराम केस की राजदार शिल्पी, जिसका असली नाम है संचिता गुप्ता है अभी तक फरार है.. यदि आपके आसपास कही हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करे....
फरार वॉर्डन शिल्पी का असली नाम संचिता गुप्ता है. उसके महाराष्ट्र में छिपे होने की खबर है.
बताया जा रहा है कि मामले में फरार अभियुक्त शिल्पी ने ही पीड़ित को भूत-प्रेत के नाम पर बहलाया था. और फिर तंत्र-मंत्र के जरिए इलाज के लिए उसे आसाराम के पास भेजा था.
जांच में नए-नए खुलासों से आसाराम पर भी कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. यह भी कहा जाने लगा है कि ये मामला सेक्स रैकेट का हो सकता है.
शिल्पी के अलावा पुलिस आसाराम के रसोइए प्रकाश की खोज में भी लगी हुई. वह भी लापता है. वह वारदात की रात का अहम गवाह साबित हो सकता है. इसके अलावा अहमदाबाद आश्रम में मौजूद सीडी की तलाश की जा रही है.
शिवा से पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे
शिवा से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नाबालिग लड़की के उत्पीड़न में आसाराम और उनके सहयोगियों ने एक गिरोह की तरह काम किया है. पुलिस के मुताबिक आसाराम ने सोच समझकर साजिश रची थी. वारदात से 10 दिन पहले शिल्पी, शिवा और शरतचंद में लगातार फोन पर बात होती रही थी. कॉल डीटेल्स से खुलासा हुआ है कि 5 से 15 अगस्त तक चारों आरोपियों के बीच लगातार बात हुई. इसके अलावा शिवा ने पुलिस के सामने कबूला है कि ध्यान की कुटिया में बाबा महिलाओं से एकांत में मिलते थे.

Tuesday, 3 September 2013
हो जाएगा भारत निर्माण
पारो ने कहा शराब छोड़ दो ..... पवार ने कहा टमाटर खाना छोड़ दो , चीनी खाना छोड़ दो , प्याज खाना छोड़ दो........ शीला ने कहा बिजली जलाना छोड़ दो ........ चिदम्बरम ने कहा सोना खरीदना छोड़ दो ....... केजरीवाल ने कहा बिल देना छोड़ दो ....... मनमोहन सिंह ने कहा उन्हें चोर कहना छोड़ दो..... सोनिया ने कहा सीने में दर्द है कोई एम्स तक छोड़ दो... ...राहुल ने कहा उन्हें अकेला छोड़ दो .... अब मोइली कह रहे हैं पेट्रोल भरवाना छोड़ दो .... एक काम करो प्लीज ,तुम सारे मिलकर इंडिया छोड़ दो ..... हो जाएगा भारत निर्माण !!
आशाराम का स्टिंग आपरेशन
कल मैंने आज तक पर आशाराम का स्टिंग आपरेशन देखा मैं कई आशाराम भक्तो को जानता हूँ और एक महिला भक्त के मुहं से सुना कि उनके बापू हर किसी से अकेले में नहीं मिलते (बाबा की महिला सेवादार ने भी स्टिंग आपरेशन वाली लड़की से यही शब्द कहे और पीडिता को बाबा से अकेले में मिलाने वाली महिला शिल्पी गायब है ) आज स्टिंग आपरेशन देख कर पता चला कि बापू अपनी बेटियों से अकेले में क्यों और किस लिए मिलते है। मीडिया दिखा रहा है कि बापू की पोल खुलने के बाद उसकी महिला भक्त बापू को निर्दोष साबित करने के लिए रो रही है। मेरे अनुसार- पहले हुआ सो हुआ लेकिन बापू की पोल खुल जाने के बाद, अब जो उनकी इज्ज़त समाज के सामने लुटने वाली है, वह इस लिए रो रही है। और पुरुष भक्त अपने अपने घर की लुटी हुई इज्ज़त बचाने के लिए गुंडे, गैरलोकतांत्रिक, बलात्कारी, भक्षक को निर्दोष साबित करने में लगे है। आशाराम ने शंका जाहिर की थी कि दुसरे लोग भी मुझपर ऐसा आरोप लगायेंगे और लोग अब सामने आने लगे है। वास्तविकता में पीडिता लड़की इन इज्ज़त लुटाने वाली महिलाओं के लिए देवी है और उसके पिता भी कम साहसी नहीं। हमे उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए और समाज के ऐसे लोगो को सजा दिलवाने के लिए हमे एक जुट होना ही होगा नहीं तो ऐसे हादसे रोज कहीं न कहीं होते ही रहेंगे
Monday, 2 September 2013
फेस बुक की दास्तान
लड़की का फेसबुक पे स्टेटस .......”” वो बेवफा निकला “
लड़कों के कमेंट्स...
१. डियर वो आपके लायक नहीं था..
२. तुम कहाँ और वो कहाँ....बन्दर.... भूल जाओ उसे प्लीईईईज....
३. मैंने तो पहले ही कहा था...सब लड़के मेरे जैसे नहीं होते...
४. कभी हमें ट्राई करो तो पता चलेगा भरोसा क्या होता है..
५. मुझे आपने लिए दिल से बुरा लग रहा है..
६. आप भी ना कितनी मासूम हैं...
७. भगवान् जो करता है अच्छे के लिए करता है ...स्वीटू.....
८. जानू कोई बात नहीं..हम हैं ना....
------------------------------ ------------------------------
लड़के का फेसबुक स्टेटस “” वो बेवफा निकली””
.
दोस्तों के कमेंट्स...
१. साले तेरी शक्ल ही कुत्ते जैसी है...
२. तेरे बस का कुछ नहीं है बे....
३. एक पटी, वो भी नहीं संभाल पाया...
४. तुझ जैसे से लड़की संभलेगी भी कैसे ??
५. तेरे से कुछ नहीं होगा लाइफ में...चल उसका लिंक/नम्बर मुझे दे.....मैं दिखाता हूँ तुझे.....
६. हा हा हा हा हा अब रो साले....बड़ा मजनू बना फिरता था.......
लड़कों के कमेंट्स...
१. डियर वो आपके लायक नहीं था..
२. तुम कहाँ और वो कहाँ....बन्दर.... भूल जाओ उसे प्लीईईईज....
३. मैंने तो पहले ही कहा था...सब लड़के मेरे जैसे नहीं होते...
४. कभी हमें ट्राई करो तो पता चलेगा भरोसा क्या होता है..
५. मुझे आपने लिए दिल से बुरा लग रहा है..
६. आप भी ना कितनी मासूम हैं...
७. भगवान् जो करता है अच्छे के लिए करता है ...स्वीटू.....
८. जानू कोई बात नहीं..हम हैं ना....
------------------------------
लड़के का फेसबुक स्टेटस “” वो बेवफा निकली””
.
दोस्तों के कमेंट्स...
१. साले तेरी शक्ल ही कुत्ते जैसी है...
२. तेरे बस का कुछ नहीं है बे....
३. एक पटी, वो भी नहीं संभाल पाया...
४. तुझ जैसे से लड़की संभलेगी भी कैसे ??
५. तेरे से कुछ नहीं होगा लाइफ में...चल उसका लिंक/नम्बर मुझे दे.....मैं दिखाता हूँ तुझे.....
६. हा हा हा हा हा अब रो साले....बड़ा मजनू बना फिरता था.......
उत्तराखंड संघर्ष से राज्य के गठन तक
उत्तराखण्ड राज्य गठन के लिए
1 व 2 सितम्बर 1994 को
खटीमा व मसूरी में
तत्कालीन मुलायम सिंह यादव
की जनविरोधी सरकार के क्रूर दमन काण्ड की बरसी पर
खटीमा व मसूरी काण्ड सहित राज्य गठन आंदोलन के तमाम शहीदों की पावन स्मृति व आंदोलनकारियों
के महान योगदान को शतः शतः नमन्।
आओ शहीदों की शहादत व आंदोलनकारियों के महान संघर्ष की बदोलत गठित उत्तराखण्ड राज्य की जनांकांक्षाओं को साकार करने के लिए यहां के पदलोलुपु सत्तासीनों, नौकरशाहो व माफियाओं द्वारा उत्तराखण्ड के संसाधनों की खुली लूट पर अंकुश लगाने के लिए आगे आयें।

उत्तराखंड संघर्ष से राज्य के गठन तक जिन महत्वपूर्ण तिथियों और घटनाओं मुख्य ने भूमिका निभाई वे इस प्रकार हैं -
- भारतीय स्वतंत्रता आंन्देालन की एक इकाइ के रुप् मे उत्तराखंड में स्वाधीनता संग्राम के दौरान 1913 के कांग्रेस अधिवेशन में उत्तराखंड के ज्यादा प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। इसी वर्ष उत्तराखंड के अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिये गठित टम्टा सुधारिणी सभा का रूपान्तरण एक व्यापक शिल्पकार महासभा के रूप में हुआ।
- 1916 के सितम्बर माह में हरगोविन्द पंत गोविन्द बल्लभ पंत बदरी दत्त पाण्डे इन्द्रलाल साह मोहन सिंह दड़मवाल चन्द्र लाल साह प्रेम बल्लभ पाण्डे भोलादत पाण्डे ओर लक्ष्मीदत्त शास्त्री आदि उत्साही युवकों के द्वारा कुमाऊँ परिषद की स्थापना की गयी जिसका मुख्य उद्देश्य तत्कालीन उत्तराखंड की सामाजिक तथा आर्थिक समस्याआं का समाधान खोजना था। 1926 तक इस संगठन ने उत्तराखण्ड में स्थानीय सामान्य सुधारो की दिशा के अतिरिक्त निश्चित राजनैतिक उद्देश्य के रूप में संगठनात्मक गतिविधियां संपादित कीं। 1923 तथा 1926 के प्रान्तीय काउन्सिल के चुनाव में गोविन्द बल्लभ पंत हरगोविन्द पंत मुकुन्दी लाल तथा बदरी दत्त पाण्डे ने प्रतिपक्षियों को बुरी तरह पराजित किया।
- 1926 में कुमाऊँ परिषद का कांग्रेस में विलीनीकरण कर दिया गया।
- आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मई 1938 में तत्कालीन ब्रिटिश शासन मे गढ़वाल के श्रीनगर में आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इस पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों को अपनी परिस्थितियों के अनुसार स्वयं निर्णय लेने तथा अपनी संस्कृति को समृद्ध करकने के आंदोलन का समर्थन किया।
- सन् 1940 में हल्द्वानी सम्मेलन में बद्रीदत्त पाण्डेय ने पर्वतीय क्षेत्र को विशेष दर्जा तथा अनुसूया प्रसाद बहुगुणा ने कुमाऊँ-गढ़वाल को पृथक इकाई के रूप में गठन की मांग रखी। 1954 में विधान परिषद के सदस्य इन्द्रसिंह नयाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत से पर्वतीय क्षेत्र के लिये पृथक विकास योजना बनाने का आग्रह किया तथा 1955 में फजल अली आयोग ने पर्वतीय क्षेत्र को अलग राज्य के रूप में गठित करने की संस्तुति की।
- वर्ष 1957 में योजना आयोग के उपाध्यक्ष टीटी कृष्णमाचारी ने पर्वतीय क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिये विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। 12 मई 1970 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा पर्वतीय क्षेत्र की समस्याओं का निदान राज्य तथा केन्द्र सरकार का दायित्व होने की घोषणा की और २४ जुलाई १९७९ में पृथक राज्य के गठन के लिये मसूरी में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की स्थापना की गई। जून 1987 में कर्ण प्रयाग के सर्वदलीय सम्मेलन मेंउत्तराखण्ड के गठन के लिये संघर्ष का आह्वान किया तथा नवंबर 1987 में पृथक उत्तराखण्ड राज्य के गठन के लिये नई दिल्ली में प्रदर्शन और राष्ट्रपति को ज्ञापन एवं हरिद्वार को भी प्रस्तावित राज्य में सम्मिलित् करने की मांग की गई।
- 1994 उत्तराखण्ड राज्य एवं आरक्षण को लेकर छात्रों ने सामूहिक रूप से आन्दोलन किया। मुलायम सिंह यादव के उत्तराखण्ड विरोधी वक्तव्य से क्षेत्र में आन्दोलन तेज हो गया। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के नेताओं ने अनशन किया। उत्तराखण्ड में सरकारी कर्मचारी पृथक राज्य की मांग के समर्थन में लगातार तीन महीने तक हड़ताल पर रहे तथा उत्तराखण्ड में चक्काजाम और पुलिस फायरिंग की घटनाएं हुई। उत्तराखण्ड आन्दोलनकारियों पर मसूरी और खटीमा में पुलिस द्वारा गोलियां चलायीं गईं। संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 2 अक्टूबर, 1994 को दिल्ली में भारी प्रदर्शन किया गया। इस संघर्ष में भाग लेने के लिये उत्तराखण्ड से हजारों लोगों की भागीदारी हुई। प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे आन्दोलनकारियों को मुजफ्फर नगर में बहुत पेरशान किया गया और उन पर पुलिस ने फायिरिंग की और लाठिया बरसाईं तथा महिलाओं के साथ अश्लील व्यहार और अभद्रता की गयी। इसमें अनेक लोग हताहत और घायल हुए। इस घटना ने उत्तराखण्ड आन्दोलन की आग में घी का काम किया। अगले दिन तीन अक्टूबर को इस घटना के विरोध में उत्तराखण्ड बंद का आह्वान किया गया जिसमें तोड़फोड़ गोलाबारी तथा अनेक मौतें हुईं।
- 7 अक्टूबर,1994 को देहरादून में एक महिला आन्दोलनकारी की मृत्यु हो हई इसके विरोध में आन्दोलनकारियों ने पुलिस चौकी पर उपद्रव किया।
- 15 अक्टूबर को देहरादून में कर्फ्यू लग गया और उसी दिन एक आन्दोलनकारी शहीद हो गया।
- 27 अक्टूबर,1994 को देश के तत्कालीन गृहमंत्री राजेश पायलट की आन्दोलनकारियों की वार्ता हुई। इसी बीच श्रीनगर में श्रीयंत्र टापू में अनशनकारियों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक प्रहार किया जिसमें अनेक आन्दोलनकारी शहीद हो गए।
- 15 अगस्त, 1996 को तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने उत्तराखण्ड राज्य की घोषणा लालकिले से की।
- 1998 में केन्द्र की भाजपा गठबंधन सरकार ने पहली बार राष्ट्रपति के माध्यम से उ.प्र. विधानसभा को उत्तरांचल विधेयक भेजा। उ.प्र. सरकार ने 26 संशोधनों के साथ उत्तरांचल राज्य विधेयक विधान सभा में पारित करवाकर केन्द्र सरकार को भेजा। केन्द्र सरकार ने 27 जुलाई, 2000 को उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को लोकसभा में प्रस्तुत किया जो 1 अगस्त, 2000 को लोकसभा में तथा 10 अगस्त, 2000 अगस्त कोराज्यसभा में पारित हो गया। भारत के राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक को 28 अगस्त, 2000 को अपनी स्वीकृति दे दी और इसके बाद यह विधेयक अधिनियम में बदल गया और इसके साथ ही 1 नवंबर, 2000 को उत्तरांचल राज्य अस्तित्व मे आया जो अब उत्तराखण्ड नाम से अस्तित्व में है।
Subscribe to:
Posts (Atom)

.jpg)