Monday, 18 November 2013

हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है

हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है
और कोई भी अक्षर वैसा क्यूँ है
उसके पीछे कुछ कारण है ,
अंग्रेजी भाषा में ये
बात देखने में नहीं आती 7
______________________
क, ख, ग, घ, ङ- कंठव्य कहे गए,
क्योंकि इनके उच्चारण के समय
ध्वनि
कंठ से निकलती है।
एक बार बोल कर देखिये 7

च, छ, ज, झ,ञ- तालव्य कहे गए,
क्योंकि इनके उच्चारण के
समय जीभ
तालू से लगती है।
एक बार बोल कर देखिये 7

ट, ठ, ड, ढ , ण- मूर्धन्य कहे गए,
क्योंकि इनका उच्चारण जीभ के
मूर्धा से लगने पर ही सम्भव है।
एक बार बोल कर देखिये 7


त, थ, द, ध, न- दंतीय कहे गए,
क्योंकि इनके उच्चारण के
समय
जीभ दांतों से लगती है।
एक बार बोल कर देखिये 7

प, फ, ब, भ, म,- ओष्ठ्य कहे गए,
क्योंकि इनका उच्चारण ओठों के
मिलने
पर ही होता है। एक बार बोल
कर देखिये ।

________________________

हम अपनी भाषा पर गर्व
करते सही है परन्तु लोगो को
इसका कारण भी बताईये 7
इतनी वैज्ञानिक भाषा
दुनिया की कोई भाषा नही है
जय हिन्द

Tuesday, 8 October 2013

पुलिस की काली करतूत

आठ दिन पहले एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। उसी मोटरसाइकिल को लेकर एक पुलिसकर्मी शहर में घूम रहा था। तभी मोटरसाइकिल मालिक ने उसे दबोच लिया। दोनों में जमकर कहासुनी हुई।

मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिसकर्मी को घेर लिया। कागज दिखाने पर पुलिसकर्मी को मोटरसाइकिल उसके मालिक को सौंपनी पड़ी। घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले के शामली की है।

शहर के नया बाजार निवासी पूर्व सभासद प्रवीण गर्ग की आठ दिन पहले मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। प्रवीण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर प्रवीण शहर की नाला पटरी से गुजर रहा था। तभी उसे अपने ही नंबर की एक मोटरसाइकिल दिखाई दी।

उसने मोटरसाइकिल सवार को पकड़ कर शोर मचा दिया। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। मोटरसाइकिल सवार ने बताया कि वह पुलिसकर्मी है और यह मोटरसाइकिल तीन दिन पूर्व बरामद हुई है।

प्रवीण ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल पहचान ली तो पुलिस तीन दिन पूर्व बाइक बरामद होने की बात कह रही है। प्रवीण और पुलिसकर्मी के बीच काफी समय तक गहमागहमी होती रही।

प्रवीण ने सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, लेकिन काफी देर तक भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा। पुलिसकर्मी ने कागज दिखाने पर मोटरसाइकिल प्रवीण को सौंप दी। कोतवाली इंचार्ज ने बताया कि पुलिसकर्मी किसी जरूरी काम से मोटरसाइकिल लेकर गया था।


Monday, 7 October 2013

जीत का जज्बा

अमेरिका की बात हैं. एक युवक को व्यापार में बहुत नुकसान उठाना पड़ा. उसपर बहुत कर्ज चढ़ गया, तमाम जमीन जायदाद गिरवी रखना पड़ी . दोस्तों ने भी मुंह फेर लिया, जाहिर हैं वह बहुत हताश था. कही से कोई राह नहीं सूझ रही थी. आशा की कोई किरण दिखाई न देती थी.
एक दिन वह एक park में बैठा अपनी परिस्थितियो पर चिंता कर रहा था.
तभी एक बुजुर्ग वहां पहुंचे. कपड़ो से और चेहरे से वे काफी अमीर लग रहे थे.
बुजुर्ग ने चिंता का कारण पूछा तो उसने अपनी सारी कहानी बता दी.
बुजुर्ग बोले -” चिंता मत करो. मेरा नाम John D. Rockefeller है. मैं तुम्हे नहीं जानता,पर तुम मुझे सच्चे और ईमानदार लग रहे हो. इसलिए मैं तुम्हे दस
लाख डॉलर का कर्ज देने को तैयार हूँ.”
फिर जेब से checkbook निकाल कर उन्होंने रकम दर्ज की और उस व्यक्ति को देते हुए बोले, “नौजवान, आज से ठीक एक साल बाद हम ठीक इसी जगह मिलेंगे. तब तुम मेरा कर्ज चुका देना.”
इतना कहकर वो चले गए. युवक shocked था. Rockefeller तब america के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे. युवक को तो भरोसा ही नहीं हो रहा था की उसकी लगभग सारी मुश्किल हल हो गयी. उसके पैरो को पंख लग
गये.
घर पहुंचकर वह अपने कर्जो का हिसाब लगाने लगा. बीसवी सदी की शुरुआत में 10 लाख डॉलर बहुत बड़ी धनराशि होती थी और आज भी है.
अचानक उसके मन में ख्याल आया. उसने सोचा एक अपरिचित व्यक्ति ने मुझपे भरोसा किया, पर मैं खुद पर भरोसा नहीं कर रहा हूँ. यह ख्याल आते ही उसने चेक को संभाल कर रख लिया. उसने निश्चय कर लिया की पहले वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेगा, पूरी मेहनत करेगा की इस मुश्किल से निकल जाए. उसके बाद भी अगर कोई चारा न बचे तो वो check use करेगा.
उस दिन के बाद युवक ने खुद को झोंक दिया. बस एक ही धुन थी, किसी तरह सारे कर्ज चुकाकर अपनी प्रतिष्ठा को फिर से पाना हैं.
उसकी कोशिशे रंग लाने लगी. कारोबार उबरने लगा, कर्ज चुकने लगा. साल भर बाद तो वो पहले से भी अच्छी स्तिथि में था.
निर्धारित दिन ठीक समय वह बगीचे में पहुँच गया.
वह चेक लेकर Rockefeller की राह देख रहा था की वे दूर से आते दिखे. जब वे पास पहुंचे तो युवक ने बड़ी श्रद्धा से उनका अभिवादन किया.
उनकी ओर चेक बढाकर उसने कुछ कहने के लिए मुंह खोल ही था की एक नर्स भागते हुए आई और झपट्टा मरकर वृद्ध को पकड़ लिया. युवक हैरान रह गया. नर्स बोली, “यह पागल बार बार पागलखाने से भाग जाता हैं और लोगो को जॉन डी . Rockefeller के रूप में check बाँटता फिरता हैं. ”
अब वह युवक पहले से भी ज्यादा हैरान रह गया. जिस check के बल पर उसने
अपना पूरा डूबता कारोबार फिर से खड़ा किया,वह फर्जी था. पर यह बात जरुर साबित हुई की वास्तविक जीत हमारे इरादे , हौंसले और प्रयास में ही होती हैं.
हम सभी यदि खुद पर विश्वास रखे तो यक़ीनन किसी भी असुविधा से, situation से निपट सकते है.




Friday, 4 October 2013

उत्तराखंड में कुदरत की तबाही का दर्द


उत्तराखंड में कुदरत की तबाही के बाद अब धीरे-धीरे वहां का दर्दनाक मंजर सामने आने लगा है। देवभूमि में प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर केदारनाथ धाम पर पड़ा है। जिस केदारनाथ धाम को बसाने में सैंकड़ों साल लग गए, जहां आम दिनों में चहल-पहल रहती थी वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है। मेरी कुछ प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगो  से बातचीत हुई  जो मै आप लोगो को बताना चाहता हू
गीता चौहान ने बताया उत्ताराखंड में आई त्रासदी के बाद जान बचाने के लिए पहाड़ों के जंगलों का सहारा लेना पड़ा। खाना पहले ही खत्म हो चुका था। यूं लग रहा था कि भूख से ही मर जाऊंगी। दूर तक कुछ नजर नहीं आ रहा था। अंत में जान बचाने के लिए जंगल में चौलाई व लीगडे नामक हरी घास खाकर जान बचाई। प्यास बुझाने के लिए पहाड़ों से गिरते झरने का पानी पिया।
मुकेश उस दर्दनाक मंजर को अब तक नहीं भुला पा रहे हैं। कहते हैं कि अपनी जान की तो फिक्र नहीं थी, लेकिन साथ में जो बच्चे थे उनकी चिंता थी। 15 जून को सभी लोग दर्शन के लिए केदारनाथ की ओर आगे बढे़। केदारनाथ की तबाही का भयावह रूप खुली आंखों से देखा। जान बचाकर सभी लोगों ने पहाड़ के जंगलों का सहारा लिया। सात दिन तक वे उसी पहाड़ में भटकते रहे। इस दौरान जलखोरी गांव में बाघ के आने की खबर ने पहाड़ी पर फंसे सभी लोगों को दहला दिया। ड्राइवरों ने गाड़ियों की लाइटें जला कर हार्न बजाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद बाघ वहां से भाग निकला। तभी बोर्ड पर लिखी जानवरों से सावधान रहने की चेतावनी पर नजर गई। इससे सभी लोग और भयभीत हो गए।
आरती कहती हैं कि प्राकृतिक आपदा के बाद पत्थरों के नीचे दबे लोग, पानी में बहते शव और चारों ओर मौत का मंजर नजर आ रहा था। कुछ ऐसे लोग भी नजर आ रहे थे जो गहने व कीमती सामान लूट रहे थे। दर्शना का कहना है कि केदारनाथ में फंसे लोगों के पास खाने को कुछ नहीं बचा तो कुछ लोगों ने अपना खाना दिया। धीरे-धीरे सभी का खाना खत्म हो गया। आठ लोगों के लिए खाना कम था। स्थानीय लोगों के बताने पर पहाड़ी हरी घास खाई। त्रासदी के बाद लगातार दो दिन तक कोई सरकारी सुरक्षा नहीं मिली। हर पल मौत सामने थी। 18 जून को सेना मदद के लिए पहुंची।

केदारनाथ में बेटे संदीप के साथ फोटोग्राफी की दुकान चलाने वाले ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग निवासी राजकिशोर ने बताया कि जब भयावह मंजर के बाद उनकी आंख खुली तो खुद को मलबे में दबा पाया। अगल-बगल लाशें ही लाशें बिछी थीं। उठना चाहा, लेकिन पांव बोल्डर के नीचे दबा था। जब सेना व पुलिस के जवानों ने उन्हें निकाला तो पता चला कि जान तो बच गई पर पांव की हड्डी टूट चुकी है। रातभर केदारनाथ में ही कराहते रहे। मंगलवार को प्रशासन ने दून अस्पताल भिजवाया।

उत्तराखंड में आई भीषण बारिश और बाढ़ की तबाही के इस मंजर को लोग वर्षो तक नहीं भूल पाएंगे। जिस तरह से एक ही पल में कुदरत ने बसी बसाई देवभूमि को तहस-नहस किया है उसके बाद ये तो साफ है कि उस आशियाने को दोबारा से बसाने में काफी वक्त लगेगा।




Sunday, 22 September 2013

मुजफ्फरनगर दंगे का असर

मुजफ्फरनगर दंगे का असर अब वहां की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला है। इस कड़ी में 'चीनी उद्योग' पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। क्योंकि जाट और मुस्लिम दोनों ही मुजफ्फरनगर चीनी उद्योग के लिए बेहद अहम् है। जाट लोगों के पास जमीन है तो मुस्लिम लोगों के पास श्रम शक्ति। अब यदि पलायन कर गयी मुस्लिम आबादी वापस नही लौटती है तो वहां के चीनी उद्योग की अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है। अर्थव्यवस्था हिन्दू - मुस्लिम में भेद नहीं करती लेकिन राजनीतिज्ञ .............


Sunday, 15 September 2013

भारत में पोर्न पर प्रतिबन्ध ?

कई बार सुना कि बलात्कार रोकने के लिए भारत सरकार पोर्न (अश्लील फिल्मों) वेबसाइट पर प्रतिबन्ध लगा रही है। सुना है ओसामा बिन लादेन भी पोर्न का शौक़ीन था और कई भारतीय संत भी पोर्न के शौक़ीन पाए गए है। भारत में खुलॆआम सेक्स वर्जित है लेकिन दिल्ली मेट्रो, बैंक ए० टी० एम० और सार्वजानिक स्थानों के पोर्न मार्केट में उपलब्ध है। अरे भाई किसी वेबसाइट पर जाने की क्या जरुरत है, जब दिल्ली मेट्रो, बैंक ए० टी० एम० और सार्वजानिक स्थानों के वास्तविक पोर्न भारत के मेट्रो सिटीज के सार्वजानिक स्थानों पर खुले-आम देखे जा सकते है और कुछ लोग तो महंगे कैमरों के साथ भारत के ऐसे ही गर्ल फ्रेंड और बॉय फ्रेंड के जोड़े को कवर करते है जो सार्वजनिक स्थानों पर खुला सेक्स करते है। कुछ सांस्कृतिक भारतीय बेटे भी ऐसे जोड़ो की तांक में रहते है कि ऐसे जोड़े मिले तो ........सामूहिक बलात्कार ही होते है और अधिकतर केस में रिपोर्ट नहीं होती और बॉय फ्रेंड के लिए गर्ल फ्रेंड बासी फूल हो जाती है, वह नया शिकार मतलब गर्ल फ्रेंड तलाशने निकल पड़ता है।



Saturday, 14 September 2013

दिल्ली पुलिस की करतूत

 पुलिस द्वारा आम आदमी से वसूली के कई किस्से हमारे यहाँ सुने और सुनाये जाते हैं| आलम ये है कि यदि आप देश भर में सर्वे कर ये जानने का प्रयास करें कि पुलिस वसूली का शिकार हुए हैं या नहीं तो अनुमान है कि सभी हाँ में ही जवाब देंगे| शायद ही ऐसा कोई इलाका होगा जहाँ कोई बचा हो इस वसूली से, सिर्फ इतना ही नहीं ये वसूली करने वाले पुलिसकर्मी इतने बेख़ौफ़ हो चुके हैं कि इनको किसी शिकायत का भी डर नहीं रह गया| फिलहाल हम यहाँ बात कर रहे हैं देश की राजधानी दिल्ली की, यहाँ के हरी नगर थाने में एक युवक के साथ गुंडागर्दी पर उतारू हो गए पुलिसकर्मी सिर्फ इतना ही नहीं जब उसने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तो उससे एक पुलिसकर्मी ने कहा शिकायत करनी है तो ओबामा से कर वहीँ तेरी सुनवाई होगी

दीपक वर्मा दिल्ली में नौकरी कर रहे सैकड़ों युवको जैसा ही है| लेकिन इसकी कहानी उनसे काफी अलग है, दीपक 10 अगस्त को शाम को घुमने के लिए निकला तब उसे ये नहीं पता था कि आज का दिन उसे भूले नहीं भूलेगा| इसी दौरान रूटीन चैकिंग के दौरान एक पुलिस वाले ने उससे गाडी के बारे में सवाल जवाब किये जिसका दीपक ने जवाब दिया| एक पुलिस वाले कि नज़र जब बाइक की नंबर प्लेट पर पड़ी तो उसने दीपक से कहा ये सही नहीं है, इसपर दीपक ने जवाब दिया अभी सही करा लेता हूँ| इसपर पुलिस वाले ने कहा नहीं चालान होगा, 100 रुपये के चालान के लिए दीपक तैयार होगा| ठीक इसी समय एक और पुलिसवाला वहां आया और बोल की चालान नहीं होगा गाड़ी सीज होगी| दीपक ने कहा आप गाड़ी के पेपर देख लीजिये लेकिन उसकी बात सुनने को कोई भी पुलिसकर्मी राज़ी नहीं हुआ और उसकी गाड़ी सीज कर दी गयी|

अपने साथ हुई इस नाइंसाफी के बाद दीपक ने 100 नंबर पर जब अपनी शिकायत दर्ज करवानी चाही तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई| इसी दौरान एक सिपाही उसके पास आया और बोल बूथ पर साहब बुला रहे हैं, दीपक जब बूथ पर पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उससे माफ़ी मांगने को कहा इसपर दीपक ने कहा मै माफ़ी तो मांग चुका हूँ, इसके बाद दीपक को हरी नगर थाने पहुंचा दिया गया| थाने में उसे सुरेन्द्र सिंह नाम का एस.आई मिला जिसने दीपक को बताया कि उसकी बाइक तो लावारिस हालत में मिली है| ये सुनकर दीपक के होश उड़ गए| उसने सुरेन्द्र सिंह को बताया की नहीं ऐसा नहीं है मै अपनी गाड़ी के पास ही था आपके कुछ सिपाहियों से मेरी बात हुयी उन्होंने नंबर प्लेट ख़राब होने का कारण बता कर चालान कटवाने को कहा लेकिन बाद में चालान न कर गाड़ी सीज कर दी| इतना सुनकर सुरेन्द्र सिंह अपने आपे से बाहर हो गया वो दीपक को धमकाने लगा| इसी बीच किसी पुलिसवाले ने कहा साहब ये वही लड़का है जिसने 100 नंबर पर शिकायत की थी| ये सुनकर सुरेन्द्र हंसा और बोल शिकायत करनी है तो ओबामा से कर वहीँ तेरी सुनवाई होगी, जा नहीं करते हम चालान यहाँ के हम गुंडे हैं यहाँ हमारी दादागिरी चलती, तेरे पास तो कैमरे वाला फ़ोन है ले ले मेरी फोटो|

दीपक ने पर्दाफाश से बताया कि ये सुनकर उसके होश उड़ गए| उसे लगा की कहीं ऐसा न हो ये पुलिसवाले उसे किसी संगीन धारा में अन्दर न कर दें, दीपक ने कहा इसके बाद मैंने थाने से निकलने में ही अपनी भलाई समझी| दीपक इस हादसे के बाद इतना डर गया है कि उसने किसी भी बड़े पुलिस अधिकारी से शिकायत करना सही नहीं समझा| दीपक इस समय बेरोजगार है, बाइक न होने की वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया है| 

इस पूरे मामले पर हमारा यही कहना है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि आगे कोई बेबस इन पुलिसवालों का शिकार न बन सके, वहीँ हमारा यह भी कहना है की ऐसे पुलिसकर्मी ही पुलिस विभाग का नाम डुबोते हैं इनको कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए|


Courtesy- Pardaphas   

Tuesday, 10 September 2013

मुज़फ्फरनगर दंगो पर सरकार का अफ़सोस

सरकार का कहना है की ये दंगे फेसबुक के कारण हो रहे हैं 
लोग फेसबुक पर पोस्ट पढ़कर लोग दंगा करने जाते थे फिर ...वापस आकर एक पोस्ट पढ़ते थे फिर दंगा करने चले जाते थे !! 
कुछ तो वाट्स एप से दंगा कर रहे थे !! बाते तो ऐसे हो रही हो जैसे लोग हथियारों से नहीं फेसबुक पर एक दूसरे को पोक करने से मरे हो ... 
कुछ तो लाइक करने की वजह से घायल हो गए !! 
एक व्यक्ति पर तकरीबन सौ कमेंट्स भरभरा कर गिर पड़े 
जिसकी वजह से वो उनमे दब कर मर गया !!

वाह रे लोकतंत्र !! यदि सोशल मीडिया ने अपनी जिम्मेदारी न निभाई होती तो मुज़फ्फरनगर पर मीडिया कभी ध्यान न देता .... न दंगे रुक पाते !!
शायद सरकार को इसी का अफ़सोस है कि
सोशल मीडिया ने समय समय पर पोल खोल के अपनी भूमिका निभाई !! ..
अब तो उस पर खीज होगी है !!



एक सच जो कर सकता है बर्बाद

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस की नाक थोड़ी वक्र (टेड़ी) हो , 
वह व्यक्ति स्वयं का , राष्ट्र का , कुल का ,धर्म , भूमि का , परिवार का नाश करता है!!!! 
सूचना -: इस पोस्ट का किसी व्यक्ति विशेष से कोई सम्बन्ध नहीं है ..
अगर सम्बन्ध पाया जाता है तो इसे मात्र एक सयोग समझा जायेगा .. 




केदारनाथ में राहतकार्य का सच


केदारनाथ में अभी तक लाशो का मिलना जारी है लाशो के मिलने का मतलब है राहत कार्य हुआ ही नहीं था ...अब केदारनाथ में पोल ना खुल जाये इस डर से पूजा तो होगी पर कोई भक्त केदारनाथ जायेगा नहीं ....क्या चाहती है सरकार ...और एक महीने से राहत कार्य देखने क्यूँ नहीं गये मंत्रीगण ....राहत कार्य चल रहे होते तो देखने भी जाया जाता ...ये तो बस समय जाया करने वाली बात है ...

अब इस बर्बाद हो चुके केदारनाथ को सवारने की तेयारी में है सरकार पर एहन कुछ होता मुश्किल ही दिख रहा है अब तो भगवान् शिव ही जाने क्या होगा केदारनाथ का। । 


Sunday, 8 September 2013

पाक और आतंकवाद


ये जो दो लिंक मैंने दिए है इनमे पाक और भारतीय मीडिया दोनों का पक्ष है इसमें भारतीय मीडिया जिन जिन लोगो को आतंकवादी बता रहा है पाक मीडिया उन्हें निर्दोष बता रहा है अब ये पता नहीं कौन अपनी जनता को बेबकूफ बना रहा है पहले आप इन्हें देखिये फिर फैसला कीजिये

कुछ सवाल जो मेरे दिमाग में उठ रहे है

1 . भारतीय एजेंसी के पास इन लोगो के फोटो कहाँ से आये ?
2. पाक मीडिया ने सिर्फ फोटो के सहारे इन लोगो का कहाँ से ढूँढ  निकला ?

मेरा मानना है कि बिना आग के तो धुआ नहीं उठता  और इन लोगो की  भारत या भारत के लोगो से कोई दुश्मनी भी नहीं जो  भारतीय इन्हें आतंकवादी बना दे और सिर्फ फोटो के सहारे किसी को ढूँढ निकलना तो ऐसा हुआ जैसे  कूड़े में सुई ढूँढना और अगर पाक मीडिया ने वाकई में ऐसा कमाल कर दिखाया है तो मै इन से बोलना चाहूँगा कि जो पाकिस्तान में हर साल लाखो लोग गायब या गुम हो जाते है  पाक मीडिया उन्हें भी बड़ी आसानी से ढूँढ सकता है और पाकिस्तानी पुलिस की मदत कर सकता है

बाकी मै इतना बोलूँगा कि पाक और आतंकवाद के रिश्ते जगजाहिर है



पाकिस्तानी मीडिया का सच
http://www.youtube.com/watch?v=nrELrKKobpQ

भारतीय मीडिया का सच

http://indiatoday.intoday.in/video/let-terrorists-enter-mumbai-city-on-high-alert/1/188055.html


भारत में भावनाओ की लूट

भारत में भावनाओ की  लूट है और इससे लूटने वाले सेंकड़ो ठग मौजूद है बस उन्हें आपकी कमजोरीया पता होनी चाहिए। ऐसे लोग हमारे भारत देश में अलग अलग रूप में मौजूद है जैसे साधू ,संत ,पादरी ,मुल्ला या फिर धर्म रक्षक या समाज सेवक के रूप में
इन लोगो ने हम लोगो को लूटने के लिए तरह तरह के  व्यवसाय चलायें हुए हैं और इसमें कुछ लोग तो इसे है जो लूटने के लिए ही पैदा हुए है

कुछ लोग तो धर्म के नाम पर आम जनता की भावनाओ को भड़काने की भी कोशिश करते है और कुछ तो सिर्फ अपने धर्म को श्रेष्ठ बताने की कोशिश में लगे रहते है और कुछ का काम तो सिर्फ धर्म परिवर्तन करवाना होता है

अब मै उन लोगो से एक बात बोलना चाहूँगा जो इन ढोंगियों के बहकावे में आते है कि आप लोगो को नहीं पता कि झूठ बोलना , चोरी करना , किसी की बुराई करना या किसी के पीठ पीछे किसी की चुगली करना गलत है सब पता है आप लोगो को कि ऐसा करना गलत है पर फिर भी उन ढोंगियों के पास जाओ और उनके प्रवचन सुनो इससे तो बढ़िया है जब भी आप कोई गलत काम करते है तो पहले अपने दिल की सुनो क्योंकि आपका दिल कोई भी गलत काम करने से पहले आपका आगाह जरूर करता है कि आप कुछ गलत कर रहे है और अपने बूढ़े माँ बाप की सेवा करे तभी आप लोगो का भला होगा न की इन ढोंगियों के पास जा कर

अब उन लोगो के लिए जो धर्म परिवर्तन करवाते है उनके लिए दोस्तों कोई एस धर्म ही नहीं है तो इंसान को कोई गलत बात की शिक्षा दे गलत सिर्फ इंसान होता है न की धर्म।  जो व्यक्ति अपने जन्मजात धर्म का पालन नहीं कर सकता वो क्या दुसरे धर्म का पालन कर पायेगा तो में धर्म परिवर्तन को सही नहीं मानता

अब बात उन लोगो की जो हिन्दू ,मुस्लिम की बात करते है मै उनसे सिर्फ एक बात बोलना चाहूँगा कि भारत के बाहर अपनी पहचान सिर्फ भारतीय होने से है न की हिन्दू या मुस्लिम होने से… तो हम न तो हिन्दू है न मुस्लिम न सिख न ईसाई हम सिर्फ भारतीय है और हमारी पहचान भारत से है न की हमारी जाति धर्म से


*फर्क महसूस करो यार

लड़की अपनी सहेलियों से : मुझे तुम्हारी हेल्प चाहिये.

पहली : यार मैं तो खुद बीजी हूँ.
दूसरी : यार मम्मी ने घर जल्दी बुलाया है.
तीसरी : तूने मेरी हेल्प उस दिन की थी क्या ?
चौथी : सॉरी डियर , मुझे क्लास जाना है !

====================
लड़का अपने दोस्तों से : यार एक पंगा हो गया है .!
पहला : बोल भाई कितने बन्दे बुलाऊँ ?
दूसरा : काट के रख देंगे सालोँ को ...नाम बता भाई बस तू!
तीसरा : बे गाड़ी निकाल रेऽऽऽ
चौथा : भाई तू बस बोल करना क्या हैं , दुनिया गयी तेल लेने तू बस बोल....





आसाराम जैसे पाखंडी और कुकर्मी हर मज़हब और जाति में है !

भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है….ऐसा संविधान में लिखा है ! हर मज़हब के लोगों को अपने रीति-रिवाजों के मुताबिक जीने का हक़ है ! 19 (a) के तहत अभिव्यक्ति का अधिकार है ! हाल-फिलहाल, आसाराम के केस में, मीडिया ने अभिव्यक्ति की “आज़ादी” को खूब “कैश” भी कराया ! हालांकि मीडिया ने अति कर दी पर यकीनन शाबाशी मिलने की भी हक़दार है ! क्योंकि आसाराम जैसे पाखंडियों पर लगाम ज़रूरी है ! क्योंकि इन आसाराम जैसों की वज़ह से बद भी बदनाम होने लगते हैं !
पर एकतरफा “सेक्युलर” मीडिया ने एक सवाल आमजनमानस के मन में पैदा कर दिया है कि…क्या हिन्दू धर्म वास्तव में इतना या सबसे खराब है ? क्या सारे “कुकर्मी” इसी धर्म में मौजूद हैं ? क्या हिन्दू धर्म से जुडी आस्था बकवास है ? क्या हिन्दू धर्म से जुड़े गुरू और बाबा “ढोंगी” हैं ? ये सारे सवाल इसलिए क्योंकि…टी.वी. देखने वाले दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा, शायद ही ये बताने में कामयाब हो कि किसी और धर्म के “पापी आसारामी” टाइप नुमाइंदों को, मीडिया इतने व्यापक स्तर पर कब उठाया? किस धर्म के आसारामी टाइप पाखंडी गुरू के यौन-शक्ति को तौला गया? किस धर्म के पाखंडी बाबाओं की रासलीला का बेशर्म प्रसारण न्यूज़ चैनलों पर लगातार , एक मुहिम के तहत, होता रहा? कानून और आरोपी के बीच मीडिया की सक्रियता का राज़ क्या है ? गर मीडिया, देश के साथ है….तो…. ज़ाकिर और ओवैसी जैसे कई “गुरुओं” के भाषणों के खिलाफ मुहिम चलाता ! आतंक की सरपरस्ती करने वाले इस देश के गद्दारों के खिलाफ “युद्ध” छेड़ देता ! मीडिया गर संवेदनशील है और आम आदमी का हाथ है….तो…तो कालाहांडी और बस्तर दुर्दशा के ज़िम्मेदार नालायक लोगों को खोजने के लिए भी मुहिम चलाता !
मीडिया गर वॉच-डॉग की भूमिका में है तो सूदूर के प्रान्तों में मासूमों के साथ हो रही ज़्यादती के खिलाफ़ मुहिम चलाता ! कोयला घोटाले जैसे हज़ारों-करोड़ के घोटाले को लेकर सरकार और विपक्ष का बाहर निकलना मुश्किल कर देता ! इस देश के आम आदमी का पैसा लूट कर अपनी तिजोरी भरने वालों को , आसाराम की तरह, जेल में जाने के लिए विवश कर देता ! पर हकीक़त में न्यूज़ चैनल्स ने किया क्या ?
पर बात यहीं तक सीमित नहीं है….सबसे अहम् मुद्दा ये रहा कि किसी एक धर्म के कुकर्मी प्रतिनिधियों पर ही मीडिया ने इतना बवंडर क्यों किया? पिछले एक दशक गवाही के लिए काफी हैं कि तथा-कथित टी.वी. न्यूज़ चैनल्स ने (हिन्दू) धर्म-विशेष के पाखंडियों पर ही विलाप किया ? क्या ये सब प्रायोजित है….FDI की तरह ? क्या कुछ विदेशी ताक़तों और न्यूज़ चैनल्स के बीच में कुछ अदृश्य गठजोड़ है ? ग़र ऐसा है तो मामला संगीन है ! इसकी जांच होनी चाहिए ! न्यूज़ चैनल्स को ये स्पष्टीकरण देना पडेगा कि आसाराम की तरह और जिन पाखंडियों के खिलाफ न्यूज़ चैनल्स ने, अब तक मुहिम छेड़ी है…उनमें से कितने प्रतिशत टाइम किन-किन पाखंडियों को दिया गया और इनमें से कितने किस धर्म के थे ?
सेक्युलर देश मे ख़बरों का सेक्युलर प्रसारण हो तो लोकतंत्र को मज़बूती मिलती है, मगर जब नज़रिया दो-आँखों का हो तो… सवाल उतना लाज़िमी है ! अपराधी-आतंकी-कुकर्मी-वव्यभाचारी-भ्रष्ट के खिलाफ मुहिम का समर्थन, हर ईमानदार और नेक इंसान करेगा….मगर जब सिख-दंगे, गुजरात और गोधरा जैसे वाकये होंगे तो एक वर्ग विशेष चिखेगा..चिल्लाएगा ! इन्साफ की मांग करेगा ! लेकिन मीडिया को हर उस हरक़त पर चीखना और चिल्लाना आना चाहिए जो आम-आदमी के हितों की रक्षा ना करती हो….मीडिया का चरित्र, साम्प्रदायिक ना हो…..ख़बरों के प्रसारण में संतुलन बना रहे… किसी की सेक्स-पावर मीडिया की पावर ना बने…. इस बात का ख़याल मीडिया को रखना चाहिए, जो न्यूज़ चैनल्स ने नहीं रखा !
न्यूज़ चैनल के पास प्रसारण का लाइसेंस है… स्वनिय्मन का क़ानून.भी है…..मगर इसका मतलब ये नहीं कि ख़बरों के ज़रिये महज़ एक धर्म-विशेष के खिलाफ मुहिम का वातावरण बना दें ! अपराधी को सज़ा कानून देगा…कानून और अपराधी के बीच मीडिया का अति-उत्साह शाबाशी का हक़दार है… लेकिन इस अति-उत्साह के आलम को एक धर्म-विशेष के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल से बाज़ आना चाहिए !
आसाराम जैसे पाखंडी और कुकर्मी हर मज़हब और जाति में है ! कुकर्मी तो कुकर्मी होता है…चाहे वो किसी भी मज़हब और जाति का हो…..तो फिर…धर्म-विशेष के आधार पर आरक्षण क्यों ? पर ये सवाल अभी तक ना तो दर्शकों ने “अपने” प्रिय न्यूज़ चैनल्स से पूछा और ना ही न्यूज़ चैनल्स ने धर्मनिरपेक्षता दिखलाई !
माना जा रहा है कि कट्टरपंथियों का डर, चैनल वाले जानते हैं ! लातों के भूत-बातों से नहीं मानते…ऐसा स्वर्गीय बाल ठाकरे समझाते थे….आज राज ठाकरे समझा रहे हैं ! आज के दौर में खौफ़ और पैसा , यही दो ऐसे पहलू हैं, जो चैनल्स चलाने वाले इंसान को खरीद लेते हैं , चैनल क्या चीज़ है ! …शायद यही कारण है, न्यूज़ चैनल्स के “एकतरफा धर्मनिरपेक्ष” होने का ! कुकर्मी आसाराम जैसों को भेजवाने के लिए शुक्रिया, “सेक्युलर” मीडिया ! आप लोगों ने पुख्ता …कर दिया कि….. वाकई हिन्दू धर्म बहुत “खराब” है !


Friday, 6 September 2013

FUNNY BABY VIDEO ( Harshit Rawat )

बलात्कारी मौलवी

इस दुनिया में हेवानो और दरिंदो की कोई कमी नहीं है अभी हाल ही में मैंने एक खबर पढ़ी कि एक मौलवी जिसका नाम गुलजार अहमद है वो बच्चियों को पोर्न फिल्म दिखा कर उनके साथ बलात्कार करता था

मौलवी कश्मीर घाटी के बडगाम जिले की बच्चियों के साथ बलात्कार करने के बाद उन्हें जान से मारने  की धमकी देता था अब पुलिस ने उससे गिरफ्तार कर लिया गया है उस पर आरोप  है कि उसने लड़कियों की शिक्षा देने के बहाने से उनका शोषण किया

पुलिस ने उस मौलवी को 15  दिन की हिरासत में रखा है परंतु उसके समर्थक हंगामा कर रहे है और पीड़ित लड़की को धमका भी रहे है 

मौलवी की गिरफ्तारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि उसके कई पुरुष एवं महिला कर्मचारी कैसे इन युवतियों को उसके ‘सेमिनरी’ में फंसाते थे. यह सेमिनरी बड़गाम जिले के खानसाहिब इलाके में स्थित है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उससे पूछताछ जारी है और ऐसी आशंका है पिछले 10 साल के दौरान कई लड़कियां उसके जाल में फंसीं




जागो भारत जागो

चीन ने भारत की 650 km जमीन पैर कब्ज़ा कर लिया और यहाँ तक की चीन ने भारतीय सेना को बॉर्डर पर  गस्त लगाने से भी रोक रही है  पर  हमारी सरकार है कि उसके कानो पर जू तक नहीं रेंगती चीन दिन  ब दिन हमारी जमीन पर कब्ज़ा करता जा रहा है और हमारी सरकार आँखे बंद करके मूक दर्शक बनी हुई है मुझे तो ये समझ नहीं आता आखिर हमारी सरकार की मज़बूरी क्या है वो इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर  क्यों नहीं उठाती।

इस वक़्त की मौजूदा सरकार हर मुद्दे पर फेल होती नज़र आ रही है फिर चाहे वो हमारी अर्थव्यवस्था का हो या  फिर बढती महंगाई का सरकार हर मुद्दे पर फेल .
मै तो इस मुद्दे पर  बस इतना ही बोलना चाहूँगा कि अब चुनाव नजदीक है हमे समझदारी दिखाते हुए एक सही व्यक्ति को ही केंद्र तक पहुचना होगा ताकि वो इन सब हो रही उथल पुथल को काबू में कर सके और चीन को रोकने के लिए मेरा एक सुझाव है उम्मीद करता हू आप लोगो को पसंद आयेगा

हमे चीन की बनी चीज़े जो भारत में बिकने के लिए आती है उनका बहिष्कार करना होगा क्योंकि चीन में बनी सस्ती और घटिया चीजे हमारी  अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रही है

जय हिन्द जय भारत



   

आशाराम केस में हैरान करने वाले खुलासे

आसाराम केस की राजदार शिल्पी, जिसका असली नाम है संचिता गुप्ता है अभी तक फरार है.. यदि आपके आसपास कही हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करे.... 

फरार वॉर्डन शिल्पी का असली नाम संचिता गुप्ता है. उसके महाराष्ट्र में छिपे होने की खबर है.

बताया जा रहा है कि मामले में फरार अभियुक्त शिल्पी ने ही पीड़ित को भूत-प्रेत के नाम पर बहलाया था. और फिर तंत्र-मंत्र के जरिए इलाज के लिए उसे आसाराम के पास भेजा था.

जांच में नए-नए खुलासों से आसाराम पर भी कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. यह भी कहा जाने लगा है कि ये मामला सेक्स रैकेट का हो सकता है.

शिल्पी के अलावा पुलिस आसाराम के रसोइए प्रकाश की खोज में भी लगी हुई. वह भी लापता है. वह वारदात की रात का अहम गवाह साबित हो सकता है. इसके अलावा अहमदाबाद आश्रम में मौजूद सीडी की तलाश की जा रही है.

शिवा से पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे
शिवा से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नाबालिग लड़की के उत्पीड़न में आसाराम और उनके सहयोगियों ने एक गिरोह की तरह काम किया है. पुलिस के मुताबिक आसाराम ने सोच समझकर साजिश रची थी. वारदात से 10 दिन पहले शिल्पी, शिवा और शरतचंद में लगातार फोन पर बात होती रही थी. कॉल डीटेल्स से खुलासा हुआ है कि 5 से 15 अगस्त तक चारों आरोपियों के बीच लगातार बात हुई. इसके अलावा शिवा ने पुलिस के सामने कबूला है कि ध्यान की कुटिया में बाबा महिलाओं से एकांत में मिलते थे.



Tuesday, 3 September 2013

हो जाएगा भारत निर्माण


पारो ने कहा शराब छोड़ दो ..... पवार ने कहा टमाटर खाना छोड़ दो , चीनी खाना छोड़ दो , प्याज खाना छोड़ दो........ शीला ने कहा बिजली जलाना छोड़ दो ........ चिदम्बरम ने कहा सोना खरीदना छोड़ दो ....... केजरीवाल ने कहा बिल देना छोड़ दो ....... मनमोहन सिंह  ने कहा उन्हें चोर कहना छोड़ दो..... सोनिया  ने कहा सीने में दर्द है कोई एम्स तक छोड़ दो... ...राहुल  ने कहा उन्हें अकेला छोड़ दो .... अब मोइली कह रहे हैं पेट्रोल भरवाना छोड़ दो .... एक काम करो प्लीज ,तुम सारे मिलकर इंडिया छोड़ दो ..... हो जाएगा भारत निर्माण !!


आशाराम का स्टिंग आपरेशन

कल मैंने  आज तक पर आशाराम का स्टिंग आपरेशन देखा  मैं कई आशाराम भक्तो को जानता हूँ और एक महिला भक्त के मुहं से सुना कि उनके बापू हर किसी से अकेले में नहीं मिलते (बाबा की महिला सेवादार ने भी स्टिंग आपरेशन वाली लड़की से यही शब्द कहे और पीडिता को बाबा से अकेले में मिलाने  वाली महिला शिल्पी गायब है ) आज स्टिंग आपरेशन देख कर  पता चला कि बापू अपनी बेटियों से अकेले में क्यों और किस लिए मिलते  है। मीडिया दिखा रहा है कि बापू की पोल खुलने के बाद उसकी महिला भक्त बापू को निर्दोष साबित करने के लिए रो रही है। मेरे अनुसार- पहले हुआ सो हुआ लेकिन बापू की पोल खुल जाने के बाद, अब जो उनकी इज्ज़त समाज के सामने लुटने वाली है, वह इस लिए रो रही है। और पुरुष भक्त अपने अपने घर की लुटी हुई इज्ज़त बचाने के लिए गुंडे, गैरलोकतांत्रिक, बलात्कारी, भक्षक को निर्दोष साबित करने में लगे है। आशाराम ने शंका जाहिर की थी कि दुसरे लोग भी मुझपर ऐसा आरोप लगायेंगे और लोग अब सामने आने लगे है। वास्तविकता में पीडिता लड़की इन इज्ज़त लुटाने वाली महिलाओं के लिए देवी है और उसके पिता भी कम साहसी नहीं। हमे उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए और समाज के ऐसे लोगो को सजा दिलवाने के लिए हमे एक जुट होना ही होगा नहीं तो ऐसे हादसे रोज कहीं न कहीं होते ही रहेंगे


Monday, 2 September 2013

फेस बुक की दास्तान

लड़की का फेसबुक पे स्टेटस .......”” वो बेवफा निकला “

लड़कों के कमेंट्स...

१. डियर वो आपके लायक नहीं था..
२. तुम कहाँ और वो कहाँ....बन्दर.... भूल जाओ उसे प्लीईईईज....
३. मैंने तो पहले ही कहा था...सब लड़के मेरे जैसे नहीं होते...
४. कभी हमें ट्राई करो तो पता चलेगा भरोसा क्या होता है..
५. मुझे आपने लिए दिल से बुरा लग रहा है..
६. आप भी ना कितनी मासूम हैं...
७. भगवान् जो करता है अच्छे के लिए करता है ...स्वीटू.....
८. जानू कोई बात नहीं..हम हैं ना....
------------------------------------------------------------
लड़के का फेसबुक स्टेटस “” वो बेवफा निकली””
.
दोस्तों के कमेंट्स...

१. साले तेरी शक्ल ही कुत्ते जैसी है...
२. तेरे बस का कुछ नहीं है बे....
३. एक पटी, वो भी नहीं संभाल पाया...
४. तुझ जैसे से लड़की संभलेगी भी कैसे ??
५. तेरे से कुछ नहीं होगा लाइफ में...चल उसका लिंक/नम्बर मुझे दे.....मैं दिखाता हूँ तुझे.....
६. हा हा हा हा हा अब रो साले....बड़ा मजनू बना फिरता था.......



उत्तराखंड संघर्ष से राज्य के गठन तक

उत्तराखण्ड राज्य गठन के लिए 
1 व 2 सितम्बर 1994 को 
खटीमा व मसूरी में 
तत्कालीन मुलायम सिंह यादव
की जनविरोधी सरकार के क्रूर दमन काण्ड की बरसी पर 
खटीमा व मसूरी काण्ड सहित राज्य गठन आंदोलन के तमाम शहीदों की पावन स्मृति व आंदोलनकारियों
के महान योगदान को शतः शतः नमन्।

आओ शहीदों की शहादत व आंदोलनकारियों के महान संघर्ष की बदोलत गठित उत्तराखण्ड राज्य की जनांकांक्षाओं को साकार करने के लिए यहां के पदलोलुपु सत्तासीनों, नौकरशाहो व माफियाओं द्वारा उत्तराखण्ड के संसाधनों की खुली लूट पर अंकुश लगाने के लिए आगे आयें। 






    उत्तराखंड संघर्ष से राज्य के गठन तक जिन महत्वपूर्ण तिथियों और घटनाओं मुख्य ने भूमिका निभाई वे इस प्रकार हैं -

  • भारतीय स्वतंत्रता आंन्देालन की एक इकाइ के रुप् मे उत्तराखंड में स्वाधीनता संग्राम के दौरान 1913 के कांग्रेस अधिवेशन में उत्तराखंड के ज्यादा प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। इसी वर्ष उत्तराखंड के अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिये गठित टम्टा सुधारिणी सभा का रूपान्तरण एक व्यापक शिल्पकार महासभा के रूप में हुआ।
  • 1916 के सितम्बर माह में हरगोविन्द पंत गोविन्द बल्लभ पंत बदरी दत्त पाण्डे इन्द्रलाल साह मोहन सिंह दड़मवाल चन्द्र लाल साह प्रेम बल्लभ पाण्डे भोलादत पाण्डे ओर लक्ष्मीदत्त शास्त्री आदि उत्साही युवकों के द्वारा कुमाऊँ परिषद की स्थापना की गयी जिसका मुख्य उद्देश्य तत्कालीन उत्तराखंड की सामाजिक तथा आर्थिक समस्याआं का समाधान खोजना था। 1926 तक इस संगठन ने उत्तराखण्ड में स्थानीय सामान्य सुधारो की दिशा के अतिरिक्त निश्चित राजनैतिक उद्देश्य के रूप में संगठनात्मक गतिविधियां संपादित कीं। 1923 तथा 1926 के प्रान्तीय काउन्सिल के चुनाव में गोविन्द बल्लभ पंत हरगोविन्द पंत मुकुन्दी लाल तथा बदरी दत्त पाण्डे ने प्रतिपक्षियों को बुरी तरह पराजित किया।
  • 1926 में कुमाऊँ परिषद का कांग्रेस में विलीनीकरण कर दिया गया।
  • आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मई 1938 में तत्कालीन ब्रिटिश शासन मे गढ़वाल के श्रीनगर में आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इस पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों को अपनी परिस्थितियों के अनुसार स्वयं निर्णय लेने तथा अपनी संस्कृति को समृद्ध करकने के आंदोलन का समर्थन किया।
  • सन् 1940 में हल्द्वानी सम्मेलन में बद्रीदत्त पाण्डेय ने पर्वतीय क्षेत्र को विशेष दर्जा तथा अनुसूया प्रसाद बहुगुणा ने कुमाऊँ-गढ़वाल को पृथक इकाई के रूप में गठन की मांग रखी। 1954 में विधान परिषद के सदस्य इन्द्रसिंह नयाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत से पर्वतीय क्षेत्र के लिये पृथक विकास योजना बनाने का आग्रह किया तथा 1955 में फजल अली आयोग ने पर्वतीय क्षेत्र को अलग राज्य के रूप में गठित करने की संस्तुति की।
  • वर्ष 1957 में योजना आयोग के उपाध्यक्ष टीटी कृष्णमाचारी ने पर्वतीय क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिये विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। 12 मई 1970 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा पर्वतीय क्षेत्र की समस्याओं का निदान राज्य तथा केन्द्र सरकार का दायित्व होने की घोषणा की और २४ जुलाई १९७९ में पृथक राज्य के गठन के लिये मसूरी में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की स्थापना की गई। जून 1987 में कर्ण प्रयाग के सर्वदलीय सम्मेलन मेंउत्तराखण्ड के गठन के लिये संघर्ष का आह्वान किया तथा नवंबर 1987 में पृथक उत्तराखण्ड राज्य के गठन के लिये नई दिल्ली में प्रदर्शन और राष्ट्रपति को ज्ञापन एवं हरिद्वार को भी प्रस्तावित राज्य में सम्मिलित् करने की मांग की गई।
  • 1994 उत्तराखण्ड राज्य एवं आरक्षण को लेकर छात्रों ने सामूहिक रूप से आन्दोलन किया। मुलायम सिंह यादव के उत्तराखण्ड विरोधी वक्तव्य से क्षेत्र में आन्दोलन तेज हो गया। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के नेताओं ने अनशन किया। उत्तराखण्ड में सरकारी कर्मचारी पृथक राज्य की मांग के समर्थन में लगातार तीन महीने तक हड़ताल पर रहे तथा उत्तराखण्ड में चक्काजाम और पुलिस फायरिंग की घटनाएं हुई। उत्तराखण्ड आन्दोलनकारियों पर मसूरी और खटीमा में पुलिस द्वारा गोलियां चलायीं गईं। संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 2 अक्टूबर, 1994 को दिल्ली में भारी प्रदर्शन किया गया। इस संघर्ष में भाग लेने के लिये उत्तराखण्ड से हजारों लोगों की भागीदारी हुई। प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे आन्दोलनकारियों को मुजफ्फर नगर में बहुत पेरशान किया गया और उन पर पुलिस ने फायिरिंग की और लाठिया बरसाईं तथा महिलाओं के साथ अश्लील व्यहार और अभद्रता की गयी। इसमें अनेक लोग हताहत और घायल हुए। इस घटना ने उत्तराखण्ड आन्दोलन की आग में घी का काम किया। अगले दिन तीन अक्टूबर को इस घटना के विरोध में उत्तराखण्ड बंद का आह्वान किया गया जिसमें तोड़फोड़ गोलाबारी तथा अनेक मौतें हुईं।
  • 7 अक्टूबर,1994 को देहरादून में एक महिला आन्दोलनकारी की मृत्यु हो हई इसके विरोध में आन्दोलनकारियों ने पुलिस चौकी पर उपद्रव किया।
  • 15 अक्टूबर को देहरादून में कर्फ्यू लग गया और उसी दिन एक आन्दोलनकारी शहीद हो गया।
  • 27 अक्टूबर,1994 को देश के तत्कालीन गृहमंत्री राजेश पायलट की आन्दोलनकारियों की वार्ता हुई। इसी बीच श्रीनगर में श्रीयंत्र टापू में अनशनकारियों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक प्रहार किया जिसमें अनेक आन्दोलनकारी शहीद हो गए।
  • 15 अगस्त, 1996 को तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने उत्तराखण्ड राज्य की घोषणा लालकिले से की।
  • 1998 में केन्द्र की भाजपा गठबंधन सरकार ने पहली बार राष्ट्रपति के माध्यम से उ.प्र. विधानसभा को उत्तरांचल विधेयक भेजा। उ.प्र. सरकार ने 26 संशोधनों के साथ उत्तरांचल राज्य विधेयक विधान सभा में पारित करवाकर केन्द्र सरकार को भेजा। केन्द्र सरकार ने 27 जुलाई, 2000 को उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को लोकसभा में प्रस्तुत किया जो 1 अगस्त, 2000 को लोकसभा में तथा 10 अगस्त, 2000 अगस्त कोराज्यसभा में पारित हो गया। भारत के राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक को 28 अगस्त, 2000 को अपनी स्वीकृति दे दी और इसके बाद यह विधेयक अधिनियम में बदल गया और इसके साथ ही 1 नवंबर, 2000 को उत्तरांचल राज्य अस्तित्व मे आया जो अब उत्तराखण्ड नाम से अस्तित्व में है।



Saturday, 31 August 2013

बीवी के चक्कर में फंसा आतंकी याशिन भटकल

बीवी के चक्कर में फंसा आतंकी याशिन भटकल.....
.
भटकल ने इस ईद में खर्चे के लिए अपनी पत्नी के नाम 
१ लाख रुपये ट्रांसफर किये.... 
भटकल को ये मालूम था कि पैसे का ऐसा सामान्य लेन -देन उसके लिए मुसीबत खडी कर सकता है....
पर पत्नी के आगे विवश था......
और अंत में यही लेन देन उसकी गिरफ्तारी का मुख्य सुराग बना....
.
इससे ये सिद्ध होता है कि........
.
इंसान कितना भी खतरनाक क्यों ना हो....
बीवी के सामने सब लाचार हो जाता है.....  





देश बिकाऊ कांग्रेस सरकार पर दो शब्द

देश बिकाऊ कांग्रेस सरकार पर दो शब्द आप भी कहिये...जैसे मैं कह रहा हूँ...शायद आपके ये शब्द अपने देश की उस गूंगी बहरी जनता के कानों में गूँज पड़ें जो चुनाव के सतरंगी रंगों में दारु की घूट और नोट की लूट में अपने अरबों रुपये का एक वोट ऐसे लोगों को जिताने के लिए लुटा देता है...

पिछले दस साल मे कांग्रेस सरकार ने कुल मिलाकर 175 खरब डालर का कर्जा लीया हुआ है--ये कर्जा, आई.एम.ऍफ़ ,वर्ल्ड बैकं और दुसरे देशों से लीया गया है-- इस कर्जे की ई.एम.आई पिछले छ: महीने से नहीं चुकाई गयी है-- 25 अरब डालर के हिसाब से 150अरब की ई.एम.आई बकाया हो चुकी है--इसका कारन है की देश के दो धुरंधर अर्थशात्री चिदम्बरम और मनमोहन की आर्थिक उदारीकरण नीतिया जिम्मेदार हैं


Friday, 30 August 2013

आम जनता की पुकार सुन लो सरकार

आज बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और आम आदमी का जीना बेहाल हो चुका है इस बढ़ती महंगाई  का असर सिर्फ आम आदमी पर  ही नहीं बल्कि अमीर हो या गरीब सब पर इसका असर देखा जा सकता है अमीर का अपने व्यापार में मुनाफा कम हो रहा है और गरीब की  सैलरी बढ नहीं रही जिस वजह से उसे घर चलना अब मुश्किल हो रहा है गरीब और गरीब हो रहा है और  माध्यम वर्ग गरीबी की और बढ रहा है जिससे हमारे देश में अकाल जैसी स्थिति बनती जा रही है और मेरा तो मानना है कि अगर रुपया दिन ब दिन ऐसे ही गिरता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब नौकरीपेशा लोगो की नौकरी चली जाएगी और भूखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी तब वो दिन आयेगा जब इंसान इंसान को मार कर खायेगा मतलब कि लूट खसोट और चोरी के मामले इतने बढ़ जायंगे कि किसी का भी जीना मुश्किल हो जायेगा और हमारा भारतवर्ष पतन की और चल पड़ेगा। … मै आज की मौजूदा सरकार से बस इतना की बोलना चाहूँगा कि हम भारत की आम जनता आपकी आलोचना नहीं करना चाहते  सिर्फ आपसे ये अपील करते है कि चुनाव जल्दी से घोषित कर दीजिये हमे और कुछ नहीं चहिये

  प्राथी
आम जनता




पत्रकार पर फूटा आशाराम का गुस्सा

अपने आप को संत कहने वाले आशाराम बापू पता नहीं कैसे संत है जिन्हें अपने गुस्से पर  ही काबू नहीं है जहाँ तक मैने सुना है कि एक संत को न तो कभी गुस्सा आता है और न ही उससे कोई लोभ होता है पर  हमारे संत श्री आशाराम बापू जी को गुस्सा भी आता है और उनके पास दौलत भी बेशुमार है कल मीडिया से बातचीत के दौरान आशाराम बापू ने पहले तो कुछ राजनितिक लोगो पर  अरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें  फ़साने की साजिश कर रहे है और साथ ही साथ उन्होंने लोगो की भावनाओ को भड़काने वाला बयां भी दिया उन्होंने बोला हो सकता है मुझे जेल में कुछ खिल भी दिया जाये और जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा की कोई राजनितिक पार्टी या व्यक्ति आपकी मदत कर रहा है तो आशाराम इस सवाल पर  भड़क उठे.… और पत्रकार से बोलने लगे आप मुझे सताने की कोशिश न करे वरना में बतमीजी में आ जाऊंगा उसके बाद इतना कह कर वो वहां से चल दिए। … इस सब वाक्य पर में तो सिर्फ इतना ही बोलना चाहूँगा। ……. आशाराम संत है बड़े कमाल  के जिन्हें गुस्सा भी आता  है और धमकी देना भी

   

मोदी की नसीहत

मै जब भी आशाराम बापू के बारे में पढ़ता हू तो मुझे बापू महात्मा गांधी की याद आ जाती है एक ये बापू है और एक वो बापू थे। आशाराम बापू के कुकर्मो को देखकर में अचरज में पद जाता हू कि उनके भक्त उन पर कितना अंधा विश्वास करते है वो ये माने को तेयार ही नहीं की उनके बापू ने ऐसा किया।  

उधर कल मोदी ने अपने पार्टी नेताओ को नसीहत दे डाली कि कोई भी पार्टी नेता आशाराम के पक्ष में कुछ न बोले मोदी ने इस मामले में पार्टी नेताओं के लिए लक्ष्मण रेखा भी खींच दी है कि कोई भी पार्टी लाइन से इतर बयान नहीं देगा। इस मामले पर पार्टी का स्टैंड यह है कि अभी जांच चल रही है और कानून अपना काम करेगा 

 

एक अनोखी पहल

कोई इनसे सीखे वन संरक्षण गाँव शुक्री की कहानी - नई टिहरी, गांव की सीमा पर लकड़ी से बना एक तराजू, करीब चालीस किग्रा के आकार का एक बड़ा पत्थर । जिस पर हर महिला को घास और लकड़ी का बोझ तुलवाना जरूरी है। एक तय मात्रा से अधिक लकड़ी-चारा कोई नहीं ले जा सकता। अधिक मात्रा मिलने पर घास-लकड़ी हटा दी जाती है। बाद में उसका नीलाम होता है। उससे अर्जित राशि वन विकास के काम पर लगाई जाती है। यह तस्वीर है टिहरी जिले के प्रतापनगर के शुक्री गांव की। जब पर्यावरण पुरस्कार पाने का आधार नहीं था, तब करीब एक सौ साल पहले इस गांव के लोगों ने अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए बांज-बुरांश का जो मिश्रित वन लगाने का सपना देखा था, वह अब कई किमी तक घने जंगल का स्वरूप ले चुका है। तब ही यह नियम भी बनाया गया कि कोई भी महिला-पुरुष तयशुदा मात्रा से अधिक लकड़ी-चारा जंगल से नहीं लाएगा। इसके पीछे तर्क दिया गया कि इससे जंगल अत्यधिक दोहन से बच सकेगा एवं उसका संवर्द्धन हो सकेगा। करीब सौ साल पहले तय किए गए इस नियम का परिपालन ग्रामीण आज भी कर रहे हैं। शुक्री के तत्कालीन सयाणा गोकुल प्रसाद कुड़ियाल की अगुवाई एवं उमा दत्त और केवल राम के सहयोग से ग्रामीणों ने बांज -बुरांश की जो पौध लगाई थी वह अब करीब दो सौ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला घना जंगल बन गया है। जंगल की देखरेख के लिए ग्रामीण अपने स्तर पर वन सेवक नियुक्त करते हैं। जिसका मानदेय प्रति परिवार से लिया जाता है। जिसमें कुछ नगदी के साथ ही फसल के समय एक-एक पाथा खाद्यान्न भी देते हैं। वन सेवक के रूप में तारा दत्त कुड़ियाल एवं मुंजरी देवी कुकरेती ने ताउम्र इस जंगल की सेवा की है। गांव की सीमा पर लकड़ी का तराजू जहां वन के संरक्षण में कारगर सिद्ध हुआ है, वहीं महिलाओं के ऊपर बोझ भी कम हुआ है। एक बार इस जंगल पर दूसरे गांवों के लोगों की भी नजर लग गई थी, तब तत्कालीन प्रधान स्व.ज्ञानानंद कुड़ियाल ने इसके लिए लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। वैशाखी देवी, दर्शनी देवी, भाना देवी का भी इस मिश्रित जंगल के संरक्षण में योगदान रहा है। तत्कालीन प्रधान राजी देवी कहती हैं कि हमें जो जंगल पूर्वजों ने सौंपा, उसे अब हम अगली पीढ़ी को सौंप रहे हैं। जंगल का संरक्षण करना हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। मजेदार बात यह है कि वन के संरक्षण के लिए इस गांव को कभी कोई पुरस्कार नहीं मिल पाया है। किसी की नजर इस ओर गई ही नहीं।



Tuesday, 27 August 2013

चंड़ीगढ़ के एसएसपी ने दिया लड़कियों को सुरक्षा का भरोसा

ये हैं चंड़ीगढ़ के एसएसपी नौनिहाल सिंह जी जिन्होंने 'शहर की लडकियों को बोला  हैं कि अगर कोई उन्हें छेड़े और तुमसे कहे की वो किसी थानेदार या किसी अमीर का बेटा है, तो उससे कहना कि तुम चंड़ीगढ़ के एसएसपी की बेटी हो..। इस प्रकार सभी पुलिस वाले देश की बेटियों, बहनों की इज्जत बचाने के लिए उनका हौसला बढ़ाये तो गुनहगारों की क्या हिम्मत..कि वो कहीं नजर भी आयें । .........


Monday, 26 August 2013

हर महीने 10 रुपए बढ़ेंगे एलपीजी के दाम

महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और इस महंगाई के दौर में आम आदमी को जल्दी ही एक झटका और लग सकता है जिस तरह से सरकार हर महीने डीजल के दाम बड़ा रही है उसी तरह से अब सरकार का प्लान है कि वो एलपीजी के दाम भी बढाये सरकार ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि  रुपए की गिरती कीमत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमत बाद रही है जिसकी वजह से सरकार पैर 30 हज़ार करोड़ का अतिरिक्त बोझ बाद रहा है तो सरकार इस अतिरिक्त बोझ को सँभालने के लिए हर महीने गैस सिलेंडर पर 10 रुपय बड़ाने के बारे में सोच रही है हालांकि यह इस बारे में केवल विचार किया जा रहा है। अगर इस नीति पर सहमति बन गई तो महंगाई एक बार फिर आम आदमी का जीना मुश्किल कर देगी।

एक सबसे एहम बात आज रात से पेट्रोल के दाम भी बढ रहे है न जाने ये महंगाई  कहाँ जाकर रुकेगी।  शायद जब महगाई रुकेगी तब तक आम आदमी का नामोनिशान मिट चूका होगा