Apni Ray means your own opinion or view on a particular subject. The sole aim of Apni Ray is to invite your views on various topics. Keep sharing 'Apni Ray'.
Friday, 25 December 2015
Monday, 21 December 2015
कंजूस पति की शायरी
प्रिय क्यूँ तुम नए-नए सूट सिलाती हो .....
पुरानी साडी में अप्सरा नजर आती हो।
पुरानी साडी में अप्सरा नजर आती हो।
ब्यूटी पार्लरों के चक्करों में ना पडा करो !
चांद चेहरे को पाउडर से ना ढका करो!
चांद चेहरे को पाउडर से ना ढका करो!
रेस्टोरेंट होटल के खाने में क्या रखा है !
तुम्हारे हाथों का बैंगन भर्ता, लाख गुना अच्छा है !!!
तुम्हारे हाथों का बैंगन भर्ता, लाख गुना अच्छा है !!!
इन सैर सपाटों में वो बात कहाँ !
तुम्हारे मायके जैसा ऐशो-आराम कहाँ !!!
तुम्हारे मायके जैसा ऐशो-आराम कहाँ !!!
नौकरों से खिटपिट में, मत सेहत अपनी खराब करो !
झाडू-पौछा लगा हल्का सा व्यायाम करो !!!
झाडू-पौछा लगा हल्का सा व्यायाम करो !!!
सोने-चांदी में मिलती अब सो सो खोट है !
तुम्हारी सुन्दरता ही 24 कैरेट गोल्ड है !!!
तुम्हारी सुन्दरता ही 24 कैरेट गोल्ड है !!!
माया-माया मत किया कर पगली, यह तो महा ठगिनी है !
मेरे इस आंगन की तू ही असली लक्ष्मी है !!!
मेरे इस आंगन की तू ही असली लक्ष्मी है !!!
एक ऐसा पत्रकार जिसे पत्रकारिता का सही से मतलब भी नहीं पता
एक अखबार में , सनसनीख़ेज़ खबर छापी।
राजस्थान के दौसा शहर में एक घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा। पत्रकार ने इस बारे में
पुलिस को बताया तो उन्होंने कह दिया गंभीर मामला है। बस बन गई खबर।
अब आप तस्वीर देखिए।
इस इस्लामी धार्मिक झंडे को देश में
कौन नहीं जानता? हर
धार्मिक मौक़े पर दुनिया भर के मुसलमान इसे घरों और धार्मिक स्थलों पर लगाते हैं। कभी
किसी को दिक़्क़त नहीं हुई।
लेकिन पत्रकार और ऐसा पत्रकार जिसे पत्रकारिता का सही से
मतलब भी नहीं पता और उससे इस बात का भी अंदाज़ा नहीं की उसकी इस खबर लिखने के अंदाज़
क्या क्या असर होगा वो उत्तेजित हो गया।
उस पत्रकार ने ख़बर लिखने से पहले इतना दिमाग भी नहीं
लगया, कि
वो घर के मालिक से पूछ ले । और अगर वो चाहता
तो मोबाइल से फोटो खींचकर पुलिस को दिखा सकता था।
Google पर पाकिस्तानी झंडे की
तस्वीर से मिला कर देख सकता था। परंतु इतनी कोशिश कौन करे.
अपने दिमाग के हिसाब से वो बहुत बड़ा ज्ञानी पत्रकार है
और उससे सब कुछ पता है बिलकुल ऐसा ही मानना रहा होगा उस पत्रकार का यही तो उसकी
ट्रेनिंग है।
रिपोर्टर ने खबर दी, डेस्क ने ले ली और
संपादक ने छाप दी। किसी को कुछ भी नहीं खटका।
अब आप इसे भोलापन कहिए या शरारत. परन्तु पत्रकार ने खबर
के साथ मोहल्ले का नाम और घर के मालिक का नाम भी छाप दिया।
शुक्र मानिये उपरवाले का कि इस खबर के छपने बावजूद शहर
में अमन चैन है और लोगों ने इस गिरी हुई पत्रकारिता पर कोई पतिक्रिया नहीं दी और उस पत्रकार की समझ के
लिए आखिरी में मै पाकिस्तानी झंडा भी लगा रहा हू ताकि वो इस्लामिक और पाकिस्तानी
झंडे की तुलना कर ले
Sunday, 20 December 2015
अगर आपकी उम्र 18 से कम है तो बलात्कार कीजिये बेफिक्र .......आप की सरकार आपके साथ
अगर आप 18 साल से कम आयु के है तो निडर होकर दिल्ली में रेप कर सकते है।तीन साल आप को सुधार गृह में रखा जायेगा उसके बाद युग पुरुष आपको जेल के बाहर मिलेंगे 10 हजार रुपये और सिलाई मशीन लेकर ।
क्या हो गया है हमारे देश के राजनेताओं को कैसी कैसी घोषणाए करते है इन नेताओ को उन माँ बाप का दर्द दिखाई नहीं देता जिनकी बच्ची के साथ ये कुकर्म हुआ ......
अर्रे सर केजरीवाल जी कुछ तो शर्म कीजिये .............मुझे उस दिन में शर्म आती है जब मै आपको पसंद करता था
जय हो दिल्ली वासी
आईआईएस के पास सेक्स गुलाम के रूप में तीन महीने बिताने वाली यजीदी लड़की की कहानी उसी की जुबानी
आतंकवादी संगठन आईआईएस के पास सेक्स गुलाम के रूप में तीन महीने बिताने वाली यजीदी लड़की ने इस दौरान अपने ऊपर हुए अत्याचार और यातना की दर्दनाक दास्तां बयां की।
21 साल की नाडिया मुराद बासी ताहा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया, 'आईएस के आतंकी महिलाओं और लड़कियों को पूरी तरह से बर्बाद करने के लिए रेप करते हैं। यह यातना इतनी भयावह होती है कि महिलाएं इसके बाद अपना सामान्य जीवन नहीं जी सकतीं।'
आईएसआईएस ने पिछले साल अगस्त में नाडिया को इराक स्थित उसके गांव से अगवा किया था। नाडिया ने बताया, 'आईएस ने यजीदी महिलाओं को तस्करी के लिए मांस का लोथड़ा बना दिया है।'
अपनी भयावह यातना के बारे में बताते हुए नाडिया ने कहा कि उसे एक बस में कैदकर आईएसआईएस के गढ़ मोसूल स्थित एक इमारत में लाया गया। यहां पर हजारों याजीदी महिलाएं और बच्चों को रखा गया था। यहां आतंकवादी उपहार के रूप में महिलाओं की अदला-बदली करते थे।
नाडिया ने बताया कि कुछ दिनों बाद उसे एक आदमी ले गया। नाडिया ने बताया, 'उसने मुझे जबरन तैयार होने और मेकअप करने के लिए कहा। उस भयावह रात उसने मेरा रेप किया। इसके बाद उसने रोजाना मुझे प्रताड़ित करना शुरू किया।' नाडिया ने बताया कि एक दिन उसने भागने की कोशिश की लेकिन एक गार्ड ने उसे पकड़ लिया।
नाडिया ने बताया, 'रात के समय में उस व्यक्ति ने मेरी पिटाई की। उसने मुझसे कपड़े उतारने के लिए कहा। वह गार्ड के साथ मुझे एक कमरे में ले गया। इसके बाद वे मेरे साथ तब तक गलत काम करते रहे जब तक कि मैं बेहोश नहीं हो गई।'
अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाते-सुनाते नाडिया सुबकने लगी। नाडिया ने यूएनएससी से कहा, 'मैं आप से अपील करती हूं, आप आईएस से पूरी तरह छुटकारा दिलाइए।'
नाडिया ने यूएनएससी को बताया कि आईएस के आतंकियों ने उसके कई भाइयों की हत्या कर दी और वह संयोगवश उनके चंगुल से निकलने में कामयाब हो गई। नाडिया अभी जर्मनी में रहती है। नाडिया की यह दर्द भरी दास्तां सुनकर सुरक्षा परिषद के कई सदस्य भावुक हो गए।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आईएस के आतंकियों ने 2014 में करीब 5000 याजीदी पुरुषों और महिलाओं का अपहरण किया। इनमें से करीब 2000 या तो आतंकी संगठन के चंगुल से बच निकले या उन्हें बेच दिया गया। जबकि शेष याजीदी आज भी आतंकी संगठन के बंधक हैं।
Friday, 4 December 2015
Subscribe to:
Posts (Atom)

