Tuesday, 8 October 2013

पुलिस की काली करतूत

आठ दिन पहले एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। उसी मोटरसाइकिल को लेकर एक पुलिसकर्मी शहर में घूम रहा था। तभी मोटरसाइकिल मालिक ने उसे दबोच लिया। दोनों में जमकर कहासुनी हुई।

मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिसकर्मी को घेर लिया। कागज दिखाने पर पुलिसकर्मी को मोटरसाइकिल उसके मालिक को सौंपनी पड़ी। घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले के शामली की है।

शहर के नया बाजार निवासी पूर्व सभासद प्रवीण गर्ग की आठ दिन पहले मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। प्रवीण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर प्रवीण शहर की नाला पटरी से गुजर रहा था। तभी उसे अपने ही नंबर की एक मोटरसाइकिल दिखाई दी।

उसने मोटरसाइकिल सवार को पकड़ कर शोर मचा दिया। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। मोटरसाइकिल सवार ने बताया कि वह पुलिसकर्मी है और यह मोटरसाइकिल तीन दिन पूर्व बरामद हुई है।

प्रवीण ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल पहचान ली तो पुलिस तीन दिन पूर्व बाइक बरामद होने की बात कह रही है। प्रवीण और पुलिसकर्मी के बीच काफी समय तक गहमागहमी होती रही।

प्रवीण ने सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, लेकिन काफी देर तक भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा। पुलिसकर्मी ने कागज दिखाने पर मोटरसाइकिल प्रवीण को सौंप दी। कोतवाली इंचार्ज ने बताया कि पुलिसकर्मी किसी जरूरी काम से मोटरसाइकिल लेकर गया था।


Monday, 7 October 2013

जीत का जज्बा

अमेरिका की बात हैं. एक युवक को व्यापार में बहुत नुकसान उठाना पड़ा. उसपर बहुत कर्ज चढ़ गया, तमाम जमीन जायदाद गिरवी रखना पड़ी . दोस्तों ने भी मुंह फेर लिया, जाहिर हैं वह बहुत हताश था. कही से कोई राह नहीं सूझ रही थी. आशा की कोई किरण दिखाई न देती थी.
एक दिन वह एक park में बैठा अपनी परिस्थितियो पर चिंता कर रहा था.
तभी एक बुजुर्ग वहां पहुंचे. कपड़ो से और चेहरे से वे काफी अमीर लग रहे थे.
बुजुर्ग ने चिंता का कारण पूछा तो उसने अपनी सारी कहानी बता दी.
बुजुर्ग बोले -” चिंता मत करो. मेरा नाम John D. Rockefeller है. मैं तुम्हे नहीं जानता,पर तुम मुझे सच्चे और ईमानदार लग रहे हो. इसलिए मैं तुम्हे दस
लाख डॉलर का कर्ज देने को तैयार हूँ.”
फिर जेब से checkbook निकाल कर उन्होंने रकम दर्ज की और उस व्यक्ति को देते हुए बोले, “नौजवान, आज से ठीक एक साल बाद हम ठीक इसी जगह मिलेंगे. तब तुम मेरा कर्ज चुका देना.”
इतना कहकर वो चले गए. युवक shocked था. Rockefeller तब america के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे. युवक को तो भरोसा ही नहीं हो रहा था की उसकी लगभग सारी मुश्किल हल हो गयी. उसके पैरो को पंख लग
गये.
घर पहुंचकर वह अपने कर्जो का हिसाब लगाने लगा. बीसवी सदी की शुरुआत में 10 लाख डॉलर बहुत बड़ी धनराशि होती थी और आज भी है.
अचानक उसके मन में ख्याल आया. उसने सोचा एक अपरिचित व्यक्ति ने मुझपे भरोसा किया, पर मैं खुद पर भरोसा नहीं कर रहा हूँ. यह ख्याल आते ही उसने चेक को संभाल कर रख लिया. उसने निश्चय कर लिया की पहले वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेगा, पूरी मेहनत करेगा की इस मुश्किल से निकल जाए. उसके बाद भी अगर कोई चारा न बचे तो वो check use करेगा.
उस दिन के बाद युवक ने खुद को झोंक दिया. बस एक ही धुन थी, किसी तरह सारे कर्ज चुकाकर अपनी प्रतिष्ठा को फिर से पाना हैं.
उसकी कोशिशे रंग लाने लगी. कारोबार उबरने लगा, कर्ज चुकने लगा. साल भर बाद तो वो पहले से भी अच्छी स्तिथि में था.
निर्धारित दिन ठीक समय वह बगीचे में पहुँच गया.
वह चेक लेकर Rockefeller की राह देख रहा था की वे दूर से आते दिखे. जब वे पास पहुंचे तो युवक ने बड़ी श्रद्धा से उनका अभिवादन किया.
उनकी ओर चेक बढाकर उसने कुछ कहने के लिए मुंह खोल ही था की एक नर्स भागते हुए आई और झपट्टा मरकर वृद्ध को पकड़ लिया. युवक हैरान रह गया. नर्स बोली, “यह पागल बार बार पागलखाने से भाग जाता हैं और लोगो को जॉन डी . Rockefeller के रूप में check बाँटता फिरता हैं. ”
अब वह युवक पहले से भी ज्यादा हैरान रह गया. जिस check के बल पर उसने
अपना पूरा डूबता कारोबार फिर से खड़ा किया,वह फर्जी था. पर यह बात जरुर साबित हुई की वास्तविक जीत हमारे इरादे , हौंसले और प्रयास में ही होती हैं.
हम सभी यदि खुद पर विश्वास रखे तो यक़ीनन किसी भी असुविधा से, situation से निपट सकते है.




Friday, 4 October 2013

उत्तराखंड में कुदरत की तबाही का दर्द


उत्तराखंड में कुदरत की तबाही के बाद अब धीरे-धीरे वहां का दर्दनाक मंजर सामने आने लगा है। देवभूमि में प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर केदारनाथ धाम पर पड़ा है। जिस केदारनाथ धाम को बसाने में सैंकड़ों साल लग गए, जहां आम दिनों में चहल-पहल रहती थी वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है। मेरी कुछ प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगो  से बातचीत हुई  जो मै आप लोगो को बताना चाहता हू
गीता चौहान ने बताया उत्ताराखंड में आई त्रासदी के बाद जान बचाने के लिए पहाड़ों के जंगलों का सहारा लेना पड़ा। खाना पहले ही खत्म हो चुका था। यूं लग रहा था कि भूख से ही मर जाऊंगी। दूर तक कुछ नजर नहीं आ रहा था। अंत में जान बचाने के लिए जंगल में चौलाई व लीगडे नामक हरी घास खाकर जान बचाई। प्यास बुझाने के लिए पहाड़ों से गिरते झरने का पानी पिया।
मुकेश उस दर्दनाक मंजर को अब तक नहीं भुला पा रहे हैं। कहते हैं कि अपनी जान की तो फिक्र नहीं थी, लेकिन साथ में जो बच्चे थे उनकी चिंता थी। 15 जून को सभी लोग दर्शन के लिए केदारनाथ की ओर आगे बढे़। केदारनाथ की तबाही का भयावह रूप खुली आंखों से देखा। जान बचाकर सभी लोगों ने पहाड़ के जंगलों का सहारा लिया। सात दिन तक वे उसी पहाड़ में भटकते रहे। इस दौरान जलखोरी गांव में बाघ के आने की खबर ने पहाड़ी पर फंसे सभी लोगों को दहला दिया। ड्राइवरों ने गाड़ियों की लाइटें जला कर हार्न बजाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद बाघ वहां से भाग निकला। तभी बोर्ड पर लिखी जानवरों से सावधान रहने की चेतावनी पर नजर गई। इससे सभी लोग और भयभीत हो गए।
आरती कहती हैं कि प्राकृतिक आपदा के बाद पत्थरों के नीचे दबे लोग, पानी में बहते शव और चारों ओर मौत का मंजर नजर आ रहा था। कुछ ऐसे लोग भी नजर आ रहे थे जो गहने व कीमती सामान लूट रहे थे। दर्शना का कहना है कि केदारनाथ में फंसे लोगों के पास खाने को कुछ नहीं बचा तो कुछ लोगों ने अपना खाना दिया। धीरे-धीरे सभी का खाना खत्म हो गया। आठ लोगों के लिए खाना कम था। स्थानीय लोगों के बताने पर पहाड़ी हरी घास खाई। त्रासदी के बाद लगातार दो दिन तक कोई सरकारी सुरक्षा नहीं मिली। हर पल मौत सामने थी। 18 जून को सेना मदद के लिए पहुंची।

केदारनाथ में बेटे संदीप के साथ फोटोग्राफी की दुकान चलाने वाले ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग निवासी राजकिशोर ने बताया कि जब भयावह मंजर के बाद उनकी आंख खुली तो खुद को मलबे में दबा पाया। अगल-बगल लाशें ही लाशें बिछी थीं। उठना चाहा, लेकिन पांव बोल्डर के नीचे दबा था। जब सेना व पुलिस के जवानों ने उन्हें निकाला तो पता चला कि जान तो बच गई पर पांव की हड्डी टूट चुकी है। रातभर केदारनाथ में ही कराहते रहे। मंगलवार को प्रशासन ने दून अस्पताल भिजवाया।

उत्तराखंड में आई भीषण बारिश और बाढ़ की तबाही के इस मंजर को लोग वर्षो तक नहीं भूल पाएंगे। जिस तरह से एक ही पल में कुदरत ने बसी बसाई देवभूमि को तहस-नहस किया है उसके बाद ये तो साफ है कि उस आशियाने को दोबारा से बसाने में काफी वक्त लगेगा।