Saturday, 31 August 2013

बीवी के चक्कर में फंसा आतंकी याशिन भटकल

बीवी के चक्कर में फंसा आतंकी याशिन भटकल.....
.
भटकल ने इस ईद में खर्चे के लिए अपनी पत्नी के नाम 
१ लाख रुपये ट्रांसफर किये.... 
भटकल को ये मालूम था कि पैसे का ऐसा सामान्य लेन -देन उसके लिए मुसीबत खडी कर सकता है....
पर पत्नी के आगे विवश था......
और अंत में यही लेन देन उसकी गिरफ्तारी का मुख्य सुराग बना....
.
इससे ये सिद्ध होता है कि........
.
इंसान कितना भी खतरनाक क्यों ना हो....
बीवी के सामने सब लाचार हो जाता है.....  





देश बिकाऊ कांग्रेस सरकार पर दो शब्द

देश बिकाऊ कांग्रेस सरकार पर दो शब्द आप भी कहिये...जैसे मैं कह रहा हूँ...शायद आपके ये शब्द अपने देश की उस गूंगी बहरी जनता के कानों में गूँज पड़ें जो चुनाव के सतरंगी रंगों में दारु की घूट और नोट की लूट में अपने अरबों रुपये का एक वोट ऐसे लोगों को जिताने के लिए लुटा देता है...

पिछले दस साल मे कांग्रेस सरकार ने कुल मिलाकर 175 खरब डालर का कर्जा लीया हुआ है--ये कर्जा, आई.एम.ऍफ़ ,वर्ल्ड बैकं और दुसरे देशों से लीया गया है-- इस कर्जे की ई.एम.आई पिछले छ: महीने से नहीं चुकाई गयी है-- 25 अरब डालर के हिसाब से 150अरब की ई.एम.आई बकाया हो चुकी है--इसका कारन है की देश के दो धुरंधर अर्थशात्री चिदम्बरम और मनमोहन की आर्थिक उदारीकरण नीतिया जिम्मेदार हैं


Friday, 30 August 2013

आम जनता की पुकार सुन लो सरकार

आज बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और आम आदमी का जीना बेहाल हो चुका है इस बढ़ती महंगाई  का असर सिर्फ आम आदमी पर  ही नहीं बल्कि अमीर हो या गरीब सब पर इसका असर देखा जा सकता है अमीर का अपने व्यापार में मुनाफा कम हो रहा है और गरीब की  सैलरी बढ नहीं रही जिस वजह से उसे घर चलना अब मुश्किल हो रहा है गरीब और गरीब हो रहा है और  माध्यम वर्ग गरीबी की और बढ रहा है जिससे हमारे देश में अकाल जैसी स्थिति बनती जा रही है और मेरा तो मानना है कि अगर रुपया दिन ब दिन ऐसे ही गिरता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब नौकरीपेशा लोगो की नौकरी चली जाएगी और भूखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी तब वो दिन आयेगा जब इंसान इंसान को मार कर खायेगा मतलब कि लूट खसोट और चोरी के मामले इतने बढ़ जायंगे कि किसी का भी जीना मुश्किल हो जायेगा और हमारा भारतवर्ष पतन की और चल पड़ेगा। … मै आज की मौजूदा सरकार से बस इतना की बोलना चाहूँगा कि हम भारत की आम जनता आपकी आलोचना नहीं करना चाहते  सिर्फ आपसे ये अपील करते है कि चुनाव जल्दी से घोषित कर दीजिये हमे और कुछ नहीं चहिये

  प्राथी
आम जनता




पत्रकार पर फूटा आशाराम का गुस्सा

अपने आप को संत कहने वाले आशाराम बापू पता नहीं कैसे संत है जिन्हें अपने गुस्से पर  ही काबू नहीं है जहाँ तक मैने सुना है कि एक संत को न तो कभी गुस्सा आता है और न ही उससे कोई लोभ होता है पर  हमारे संत श्री आशाराम बापू जी को गुस्सा भी आता है और उनके पास दौलत भी बेशुमार है कल मीडिया से बातचीत के दौरान आशाराम बापू ने पहले तो कुछ राजनितिक लोगो पर  अरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें  फ़साने की साजिश कर रहे है और साथ ही साथ उन्होंने लोगो की भावनाओ को भड़काने वाला बयां भी दिया उन्होंने बोला हो सकता है मुझे जेल में कुछ खिल भी दिया जाये और जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा की कोई राजनितिक पार्टी या व्यक्ति आपकी मदत कर रहा है तो आशाराम इस सवाल पर  भड़क उठे.… और पत्रकार से बोलने लगे आप मुझे सताने की कोशिश न करे वरना में बतमीजी में आ जाऊंगा उसके बाद इतना कह कर वो वहां से चल दिए। … इस सब वाक्य पर में तो सिर्फ इतना ही बोलना चाहूँगा। ……. आशाराम संत है बड़े कमाल  के जिन्हें गुस्सा भी आता  है और धमकी देना भी

   

मोदी की नसीहत

मै जब भी आशाराम बापू के बारे में पढ़ता हू तो मुझे बापू महात्मा गांधी की याद आ जाती है एक ये बापू है और एक वो बापू थे। आशाराम बापू के कुकर्मो को देखकर में अचरज में पद जाता हू कि उनके भक्त उन पर कितना अंधा विश्वास करते है वो ये माने को तेयार ही नहीं की उनके बापू ने ऐसा किया।  

उधर कल मोदी ने अपने पार्टी नेताओ को नसीहत दे डाली कि कोई भी पार्टी नेता आशाराम के पक्ष में कुछ न बोले मोदी ने इस मामले में पार्टी नेताओं के लिए लक्ष्मण रेखा भी खींच दी है कि कोई भी पार्टी लाइन से इतर बयान नहीं देगा। इस मामले पर पार्टी का स्टैंड यह है कि अभी जांच चल रही है और कानून अपना काम करेगा 

 

एक अनोखी पहल

कोई इनसे सीखे वन संरक्षण गाँव शुक्री की कहानी - नई टिहरी, गांव की सीमा पर लकड़ी से बना एक तराजू, करीब चालीस किग्रा के आकार का एक बड़ा पत्थर । जिस पर हर महिला को घास और लकड़ी का बोझ तुलवाना जरूरी है। एक तय मात्रा से अधिक लकड़ी-चारा कोई नहीं ले जा सकता। अधिक मात्रा मिलने पर घास-लकड़ी हटा दी जाती है। बाद में उसका नीलाम होता है। उससे अर्जित राशि वन विकास के काम पर लगाई जाती है। यह तस्वीर है टिहरी जिले के प्रतापनगर के शुक्री गांव की। जब पर्यावरण पुरस्कार पाने का आधार नहीं था, तब करीब एक सौ साल पहले इस गांव के लोगों ने अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए बांज-बुरांश का जो मिश्रित वन लगाने का सपना देखा था, वह अब कई किमी तक घने जंगल का स्वरूप ले चुका है। तब ही यह नियम भी बनाया गया कि कोई भी महिला-पुरुष तयशुदा मात्रा से अधिक लकड़ी-चारा जंगल से नहीं लाएगा। इसके पीछे तर्क दिया गया कि इससे जंगल अत्यधिक दोहन से बच सकेगा एवं उसका संवर्द्धन हो सकेगा। करीब सौ साल पहले तय किए गए इस नियम का परिपालन ग्रामीण आज भी कर रहे हैं। शुक्री के तत्कालीन सयाणा गोकुल प्रसाद कुड़ियाल की अगुवाई एवं उमा दत्त और केवल राम के सहयोग से ग्रामीणों ने बांज -बुरांश की जो पौध लगाई थी वह अब करीब दो सौ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला घना जंगल बन गया है। जंगल की देखरेख के लिए ग्रामीण अपने स्तर पर वन सेवक नियुक्त करते हैं। जिसका मानदेय प्रति परिवार से लिया जाता है। जिसमें कुछ नगदी के साथ ही फसल के समय एक-एक पाथा खाद्यान्न भी देते हैं। वन सेवक के रूप में तारा दत्त कुड़ियाल एवं मुंजरी देवी कुकरेती ने ताउम्र इस जंगल की सेवा की है। गांव की सीमा पर लकड़ी का तराजू जहां वन के संरक्षण में कारगर सिद्ध हुआ है, वहीं महिलाओं के ऊपर बोझ भी कम हुआ है। एक बार इस जंगल पर दूसरे गांवों के लोगों की भी नजर लग गई थी, तब तत्कालीन प्रधान स्व.ज्ञानानंद कुड़ियाल ने इसके लिए लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। वैशाखी देवी, दर्शनी देवी, भाना देवी का भी इस मिश्रित जंगल के संरक्षण में योगदान रहा है। तत्कालीन प्रधान राजी देवी कहती हैं कि हमें जो जंगल पूर्वजों ने सौंपा, उसे अब हम अगली पीढ़ी को सौंप रहे हैं। जंगल का संरक्षण करना हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। मजेदार बात यह है कि वन के संरक्षण के लिए इस गांव को कभी कोई पुरस्कार नहीं मिल पाया है। किसी की नजर इस ओर गई ही नहीं।



Tuesday, 27 August 2013

चंड़ीगढ़ के एसएसपी ने दिया लड़कियों को सुरक्षा का भरोसा

ये हैं चंड़ीगढ़ के एसएसपी नौनिहाल सिंह जी जिन्होंने 'शहर की लडकियों को बोला  हैं कि अगर कोई उन्हें छेड़े और तुमसे कहे की वो किसी थानेदार या किसी अमीर का बेटा है, तो उससे कहना कि तुम चंड़ीगढ़ के एसएसपी की बेटी हो..। इस प्रकार सभी पुलिस वाले देश की बेटियों, बहनों की इज्जत बचाने के लिए उनका हौसला बढ़ाये तो गुनहगारों की क्या हिम्मत..कि वो कहीं नजर भी आयें । .........


Monday, 26 August 2013

हर महीने 10 रुपए बढ़ेंगे एलपीजी के दाम

महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और इस महंगाई के दौर में आम आदमी को जल्दी ही एक झटका और लग सकता है जिस तरह से सरकार हर महीने डीजल के दाम बड़ा रही है उसी तरह से अब सरकार का प्लान है कि वो एलपीजी के दाम भी बढाये सरकार ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि  रुपए की गिरती कीमत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमत बाद रही है जिसकी वजह से सरकार पैर 30 हज़ार करोड़ का अतिरिक्त बोझ बाद रहा है तो सरकार इस अतिरिक्त बोझ को सँभालने के लिए हर महीने गैस सिलेंडर पर 10 रुपय बड़ाने के बारे में सोच रही है हालांकि यह इस बारे में केवल विचार किया जा रहा है। अगर इस नीति पर सहमति बन गई तो महंगाई एक बार फिर आम आदमी का जीना मुश्किल कर देगी।

एक सबसे एहम बात आज रात से पेट्रोल के दाम भी बढ रहे है न जाने ये महंगाई  कहाँ जाकर रुकेगी।  शायद जब महगाई रुकेगी तब तक आम आदमी का नामोनिशान मिट चूका होगा


ब्रेस्ट बम का खतरा

भारत सहित पूरी दुनिया में अब ब्रेस्ट बम का खतरा मंडरा रहा है ऐसी खबर मिल रही है कि  अल कायदा अब ऐसी महिला फिदायीन तैयार कर रहा है जिनके ब्रेस्ट में सर्जरी के जरिये बम फिट कर दिया जायेगा इस खबर के मिलने का बाद भारत समेत दुनिया के सभी एअरपोर्ट हाई अलर्ट पर है परन्तु  भारत के पास इसके पुख्ता इंतजाम है या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।  कुछ दिन पहले एक अखबार  ''द मिरर '' ने  ये खबर दी की अल कायदा ने एक ऐसा बम बनाने में  कामयाबी हासिल की है जिसमे सर्जरी   के जरिये बम को महिलायों के ब्रेस्ट में छुपाया जा सकता है


अलिया का बिंदास अंदाज़ में फोटोशूट

बॉलीवुड अभिनेत्री और युवाओ स्टाइल आइकन आलिया भट्ट के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है इस बार होने वाले लैक्मे फैशन वीक में अलिया भट्ट  रैंप पर कुछ अलग ही अंदाज में नज़र आने वाली है। आलिया  इस बार फैशन वीक में डिजाइनर अनुष्का खन्ना के नए कलेक्शन 'रोबोट' को  रोबोटिक अंदाज में पेश करने वाली हैं। कुछ दिन पहले इस कलेक्शन से जुड़ा एक विडियो रिलीज हुआ जिसमे अलिया ने बिंदास अंदाज़ में एक फोटोशूट करवाया और अलिया ने रोबोट डांस भी किया।




एक पाकिस्तानी पागल

एक पाकिस्तानी पागल हो गया 
और पागलखाने में भर्ती हुआ

डॉक्टर: तुम पागल कैसे हुए?

पाकिस्तानी :::: मैंने एक विधवा से शादी की,
उसकी जवान बेटी से मेरे बाप ने सेटिंग कर ली और शादी कर ली 
तो मेरी वो बेटी मेरी मां बन गई।
उनके घर बेटी हुई तो वह मेरी बहन हुई, 
मगर मैं उसकी नानी का शौहर था।
इसलिए वह मेरी नवासी भी हुई।
इसी तरह मेरा बेटा अपनी दादी का भाई बन गया,
और मैं अपने बेटा का भांजा।
और मेरा बाप मेरा दामाद बन गया
और मेरा बेटा अपने दादा का साला बन गया और....फिर ...

डॉक्टर-: अबे साले चुपकर............. मुझे भी पागल करेगा क्या..?..







भक्त का अहंकार.

एक बार देवर्षि नारद ने भगवान विष्णु से पूछा, भगवान आप का सबसे बड़ा भक्त कौन है। भगवान विष्णु नारद के मन की बात समझ गए। उन्होंने कहां, अमुक गांव का अमुक किसान हमारा सबसे प्रिय भक्त है। भगवान विष्णु का उत्तर सुन कर नारद जी को निराशा हुई। वह बोले, भगवान आप का प्रिय भक्त तो मैं भी हूं फिर सबसे प्रिय क्यों नहीं। भगवान विष्णु ने कहा, तुम उस किसान के यहां जाकर उसकी दिन भर की दिनचर्या देख कर मुझे आकर बताओ फिर मैं बताऊंगा। नारद उस विष्णु भक्त किसान के घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि किसान सुबह उठ कर कुछ देर भगवान विष्णु का स्मरण किया फिर रूखी सूखी रोटी खा कर हल बैल लेकर खेत जोतने चला गया। शाम को लौटा तो बैलों को चारा पानी दिया। उसके बाद थोड़ी देर के लिए भगवान का नाम लिया और रात को खाना खाकर सो गया। एक दिन उस किसान के घर रह कर नारद जी भगवान विष्णु के पास आए और उसकी आंखों देखी दिनचर्या के बारे में बताया। अंत में नारद ने कहा, प्रभु उसके पास तो आप का नाम लेने का समय भी नहीं है फिर वह आप का सबसे प्रिय भक्त कैसे बन गया। मैं तो दिन रात आप का नाम जपने के सिवाय कोई काम करता ही नहीं फिर भला वह किसान कैसे आप का सबसे प्रिय भक्त बन गया।

भगवान विष्णु उस बात को टालते हुए नारद को एक लबालब भरा अमृत कलश देते हुए कहा, देवर्षि तुम इस कलश को लेकर त्रैलोक्य की परिक्रमा करो। लेकिन यह ध्यान रखना कि इसकी एक बूंद भी छलकने न पाए। यदि एक बूंद भी नीचे गिरी तो तुम्हारा अब तक का किया गया सारा पुण्य खत्म हो जाएगा।

नारद अमृत कलश लेकर तीनों लोको की यात्रा पर निकल गए और यात्रा पूरी करके वह भगवान विष्णु को कलश देते हुए कहा, प्रभु कलश से एक बूंद भी अमृत नहीं छलकने पाई। भगवान विष्णु ने कहा- नारद, परिक्रमा के दौरान तुमने कितनी बार मेरा नाम स्मरण किया था। नारद ने कहा, प्रभु परिक्रमा के दौरान तो मेरा ध्यान इस कलश पर केंद्रित था इसलिए एक बार भी आप का स्मरण नहीं कर पाया। भगवान विष्णु ने हंस कर कहा, जब तुम परिक्रमा के दौरान एक बार भी अपना ध्यान कलश से हटा कर मेरा स्मरण नहीं कर सके जब कि वह किसान अपने सभी काम करते हुए भी कम से कम दो बार नियमित रूप से मेरा स्मरण करना नहीं भूलता तो वह सबसे बड़ा भक्त हुआ या आप। सबसे प्रिय भक्त हो होता है जो अपना कर्म करते हुए प्रेम से मेरा स्मरण भी करता है। नारद जी को सबसे प्रिय भक्त होने का अहंकार खत्म हो गया।



Sunday, 25 August 2013

आसाराम की प्रवक्ता नीलम की बदतमीज़ी

इंडिया न्यूज़ पर कल बहस के दौरान आसाराम की प्रवक्ता नीलम तो किसी को सुनने के मूड में ही नहीं थी। वो तो सबसे लड़ने के लिए ही आई थी नीलम ने तो बदतमीज़ी की सारी हदे पार कर दी  दरअसल पिछले कुछ समय से ये प्रचलन चल पड़ा है कि आपके पास कोई जवाब नहीं है तो सामने वाले एंकर को दलाल या फिर मीडिया के बारे में अंट – शंट बोलने लगिये. नेता और प्रवक्ता ये फार्मूला अक्सर अपनाते हैं. इंडिया न्यूज़ पर एक क्लिप बार बार दिखा रहे थे जिसमें आशाराम बापू  नामर्दी को ठीक करने का तरीका बता रहे थे पर नीलम कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं थी और नीलम की इस बदतमीज़ी को देख कर एस लग रहा था की किसी झुग्गी झोपडी से किसी औरत को उठा कर ले आये और वो गावर कुछ भी बोली चली जा रही है… पर हद है जब आसाराम की प्रवक्ता नीलम ही इतनी बदतमीज़ है तो आशाराम और उनके बाकी चेले केसे होंगे। ………नीलम ने शो के दौरान लगभग चीखते हुए कई बार कहा कि दीपक आप पत्रकारिता नहीं दलाली कर रहे हैं. लेकिन पूरे समय तक दीपक शांत रहे और कहते रहे कि आपको जो इल्जाम लगाना है लगा लीजिए. लेकिन मेरे सवाल का जवाब दीजिए. इसपर नीलम ने भड़कते हुए कहा कि आपने भी तो आसाराम से मुलाकात की थी और उनके पैर भी छुए थे. दीपक ने इसपर कहा कि हाँ मिला जरूर था, पर पैर नहीं छुए. आसाराम की प्रवक्ता ने तब कहा कि मेरे पास उसके शॉट हैं. इसपर दीपक ने कहा कि वह शॉट आप दिखाइए, मैं पत्रकारिता छोड़ दूँगा.







Saturday, 24 August 2013

भारतीय विज्ञापनों की कहानी मेरी जुबानी

वैसे टीवी में कैसे कैसे विज्ञापन  आते है अगर आप इन सभी विज्ञापनों के बारे में सोचे तो आपको खुद ब खुद हँसी आ जाएगी जैसे :-

1) घोटालों से परेशान ना हों, Tata की चाय पीयें, इससे देश बदल जाएगा|
2) पानी की जगह Coca Cola और Pepsi पीयें और प्यास बुझायें|
3) Lifebuoy और Dettol 99.9% कीटाणु मारते है पर 0.1 % पुनः प्रजनन के लिए छोड़ ही देते हैं|
4) महिलाओं को बचाने और बटन खुले होने की चेतावनी देने का ठेका केवल Akshay Kumar ने लिया है|
5) अगर आप Sprite पीते हैं तो लड़की पटाना आपके बाये हाँथ का खेल है|
6) Salman Khan के अनुसार महीने भर का Wheel Detergent ले आओ और कई किलो सोने के मालिक बन जाओ. आपको नौकरी करने की कोई जरुरत नहीं|
7) Saif Ali Khan और Kreena Kapoor ने शादी एक दुसरे के सर का Dandruff देख कर की है|
8)यदि किसी के Toothpaste में नमक है तो; यह पूछने के लिए आप किसी के भी घर का बाथरूम तोड़ सकते हैं|
9) Samsung Galaxy S3 फोन के अलावा बाकी सभी फोन बंदरों के लिए बने हैं| केवल यही फ़ोन इंसानों के लिए है!
10) Mountain Dew पीकर पहाड़ से कूद जाइये, कुछ नहीं होगा|
11) Sandhi Sudha Oil के बिना सभी बेकार बैठे Actors भूखे मर जायेंगे|
12) Cadbury Dairy Milk Silk Chocolate खाएं कम और मुंह पर ज्यादा लगायें|
13) Happident चबाइए और बिजली का कनेक्शन कटवा लीजिये|
14) आपके insurance Agents को अपने पापा से ज्यादा आपकी फ़िक्र रहती हैं|
15) फलमंडी से ज्यादा फल आपके Shampoo में होते हैं|
16) अपने घर का Toilet सदा साफ़ रखें अन्यथा एक Handsome सा लड़का Harpic और Camera लेकर आपके Toilet  की सफाई का Live Broadcast करने लगेगा|
17) अगर आपने घर में Asian Paints किया है तो आप दुनिया के सबसे Intelligent इन्सान हैं|
18) अगर आपने Lux Cozy Big Shot नहीं पहनी तो आपको मर्द कहलाने का कोई हक़ नहीं|
19) मेरा पापा Revital खाता था, तुम खाओ ना खाओ अपने पापा को जरुर खिलाओ|
20) अगर तुम्हारा बेटा Bournvita नहीं पीता तो वो मंदबुद्धि हो जायेगा|

एक पकाऊ फिल्म ( चेन्नई एक्सप्रेस )

मै कई हफ्तों से चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म से बचता रहा पर इस हफ्ते ऐसा न हो पाया और इस गुरुवार को मै चेन्नई एक्सप्रेस की भेट चढ़ ही गया।  शाहरुख ने ये फिल्म बहुत अच्छी  बनाई पर  हम हिंदी भाषी लोगो के लिए नहीं तमिल लोगो के लिए। इस फिल्म में मुझे सिर्फ एक चीज़ बहुत पसंद आई और वो है इसमें प्रकर्ति के मनमोहक दृश्य और हाँ एक बात और शाहरुख ने डोंट अंडरएस्टिमेट द पॉवर ऑफ कॉमनमैन’ यह संवाद ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में कई मर्तबा बोलते हैं, लेकिन चेन्नई एक्सप्रेस की टीम ने कॉमनमैन के कॉमन सेंस को अंडरएस्टिमेट करने की गलती कर दी है। लगता है कि शाहरुख खान दूसरे कलाकारों की इडली-डोसा छाप फिल्मों की सफलता को देख घबरा गए और उन्होंने भी उस लकीर पर चलने की कोशिश की। एंटरटेनमेंट के नाम पर कॉमन सेंस को किनारे रखा और नतीजे में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्म सामने आती है, जिसमें मनोरंजन नामक इंजिन नहीं है। अंत में इतना ही बोलना चाहूँगा कि किसी तरह से मैने वो ढाई घंटे गुजरे और अगर आपके घर में लाइट न हो और आप पक्क रहे हो तो भी ऐसी गलती न करे की आप चेन्नई एक्सप्रेस देखने पहुँच जाये।

एटीएम मशीन से जुडी जरुरी जानकारी

यदि आपका कोई एटीएम के साथ अपहरण कर ले तो आप घबराये नहीं और उसका विरोध भी न करे बस आप अपरहणकर्ता के अनुसार एटीएम कार्ड मशीन में डाले और अपने एटीएम कार्ड का पिन कोड रिवर्स मै डालिए जैसे आपका पिन कोड है 1234 तो आप डालेंगे 4321 ऐसा करने पर एटीएम खतरा भाप कर पैसे तो निकलेगा पर पैसे बीच में ही फंस जायेंगे और एटीएम का दरवाजा भी बंद हो जायेगा और एटीएम खतरा भाप कर जल्दी ही बैंक और नजदीकी पुलिस स्टेशन को भी सूचित कर देगा ये जानकारी जनहित में जारी। ..


ढोंगी बाबाओ का साम्राज्य

अभी कुछ दिन पहले मैने एक खबर देखी और अखबार में पढी  भी कि दिल्‍ली के कमला मार्केट पुलिस स्‍टेशन में एक नाबालिग लड़की ने आशाराम बापू के खिलाफ यौन शोषण का केस रजिस्‍टर कराया है..ये खबर पढकर मुझे इतना दुःख नहीं हुआ जितना की ये जानकर हुआ कि जब आशाराम बापू  के भक्त ये बोल रहे थे कि ये लड़की झूठ बोल रही है…ये कोई पहला मामला नहीं है आशाराम बापू पर कई आरोप लग चुके है पर उनके भक्त उनके खिलाफ कुछ सुनना ही नहीं चाहते।मै इन लोगो से बोलना चाहता हू  कि एक बार उस लड़की के बारे में सोच कर तो बोलिए कि कोई लड़की अपने आम को बदनाम क्यों करेगी। ... और बात सिर्फ आशाराम या उसके सत्सगी जैसे और बाबाओ की है जो लोगो को धर्म के नाम पैर बेबकूफ बना रहे है और लोग बन रहे है किसको नहीं पता झूठ बोलना गलत है चोरी करना गलत है। ।गलत सही का पता हम सबको पता है फिर हम इन बाबाओ के दरवाजे पर क्यों जाते है मुझे तो लगता है इसे अभी लोगो को जो इन बाबाओ पैर विश्वास करते है उन्हें ओह माय गॉड ( OMG ) फिल्म देखनी चाहिए इस फिल्म में बहुत कुछ है सीखने  के लिए। इन बाबाओ के पास जाने से अच्छा है गरीबो की सेवा करो। दुनिया में अगर किसी की पूजा करनी ही है तो माँ बाप की पूजा करो और उस भगवान् की जो हमे साँसे दे रहा है न की इन ढोंगी बाबाओ की


बहादुर इंसान की कहानी

एक राजा था| उसके बड़े-ठाठ-बाट थे|
उसके पास किसी चीज की कमी नहीं  थी|
एक दिन वह राजा लड़ाई पर गया| उसके पास खाने-पीने
का सामन इतना था कि उसे लादने के लिए तीन सौ ऊंटों की जरूरत पड़ी|
दुर्भाग्य से वह दुश्मन से हार गया और बंदी बना लिया गया|
उसके पास उसका रसोइया खड़ा था|
राजा ने कहा - "मुझे भूख लगी है| कुछ खाने को तैयार कर दो|"
रसोइए के पास मांस का एक टुकड़ा बचा था| उसने उसे देगची में
डालकर उबलने को रख दिया| कहीं कुछ साग-सब्जी मिल जाए
तो अच्छा होगा, यह सोचकर वह खोज में निकल पड़ा|
इतने में एक कुत्ता वहां आया| मांस की गंध से उसने अपना मुंह
देगची में डाल दिया| संयोग से देगची में उसका मुंह अटक गया|
उसने मुंह निकालने की बहुत कोशिश की| जब मुंह न
निकला तो देगची को लेकर ही वह वहां से भागा|
राजा ने वह दृश्य देखा तो जोर से हंस पड़ा| पास में एक
संतरी खड़ा था| उसने राजा की हंसी सुनी तो उसे बड़ा अचरज
हुआ| उसने कहा - "आप इतनी मुसीबत में हैं तब भी हंस रहे हैं|
क्या बात है?"
राजा ने जवाब दिया - "मुझे यह सोचकर हंसी आ रही है कि कल
तक मेरे रसोई के सामान को ले जाने के लिए तीन
सौ ऊंटों की जरूरत होती थी, अब उसके लिए एक
कुत्ता ही काफी है|"
किसी ने ठीक ही कहा है कि सुख में तो सभी खुश रहते हैं, लेकिन
बहादुर इंसान वही होता है जो मुसीबत में भी हंस सके|



मुंबई के बलात्कारी

मर्द कभी बलात्कार नहीं करते हैं................
माँ की कोख शर्मशार नहीं करते हैं

मर्द होते तो लड़कियों पर नहीं टूटते
मर्द होते तो आबरू उनकी नहीं लूटते

मर्द हमेशा दिलों को जीतता है
कुचलना नामर्दों की नीचता है

बेटियां बहन मर्द के साए में पलती हैं
मर्द की जान माँ की दुवाओं से चलती है

मर्द नहीं फेकते तेज़ाब उनके शरीर पर
मर्द प्रेम में मिट जाते हैं अपनी हीर पर

मर्द उनको देह की मंडियों में नहीं बेचता
मर्द दहेज़ के लिए उनकी खाल नहीं खेचता

मर्द बच्चियों के नाजुक बदन से नहीं खेलते
मर्द बेटियों को बूढों के संग नहीं धकेलते

फिर भी तू खुद को गर मर्द कहता है
बेबस लड़कियों पर जुल्म को फ़र्ज़ कहता है

खुदा का अपनी करनी पर झुक गया सर है
हिजड़ा और जानवर फिर भी तुझसे बेहतर हैं.. 



Friday, 23 August 2013

माँ की ममता

लबों पे उसके कभी बददुआ नहीं होती,
बस एक माँ है जो मुझसे ख़फा नहीं होती।
ऐ अँधेरे ! देख ले मुँह तेरा काला हो गया,
माँ ने आँखे खोल दी घर में उजाला हो गया।
इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है,
माँ बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है।
घेर लेने को मुझे जब भी बलाएँ आ गयी,
ढाल बनकर सामने माँ की दुआएं आ गई।
अभी जिन्दा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा,
मैं जब घर से निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है।
कुछ नहीं होगा तो आँचल में छुपा लेगी मुझे,
माँ कभी सर पर खुली छत नहीं रहने देगी।
मेरी ख्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊं,
माँ से इस तरह लिपट जाऊं कि बच्चा हो जाऊं।



कोयला घोटाले से जुडी जानकारी

आवश्यक सूचना - कोयला घोटाले की फाइलें गायब हो गई हैं 
इन दिनोँ अगर आप चने, भुट्टे, समोसे, या नमकीन जैसी चीज
कागज के टुकड़े पर रख कर खा रहे होँ..... 
तो कृपया इस कागज को फेँके नहीँ... 
सभाल कर रख लेँ
.
.
ये कागज के पन्ने "कोयला घोटाले" की फाइलों के हो सकते हैँ....
आपका ये छोटा सा प्रयास भारत सरकार
को कोयला घोटाले की फाइलें ढूँढने मे मदद कर सकता हैँ...
जनहित में जारी .............   


स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है

आज़ादी के इस दीवाने के जन्मदिवस पर हम सभी की तरफ से नमन 

राजगुरु (जन्म:24 अगस्त)
राजगुरु `स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं उसे हासिल करके रहूंगा' का उद्घोष करने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के विचारों से बहुत प्रभावित थे। 1919 में जलियांवाला बाग़ में जनरल डायर के नेतृत्व में किये गये भीषण नरसंहार ने राजगुरु को ब्रिटिश साम्राज्य के ख़िलाफ़ बाग़ी और निर्भीक बना दिया। राजगुरु ने 19 दिसंबर, 1928 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के साथ मिलकर लाहौर में सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त अंग्रेज़ अधिकारी 'जे. पी. सांडर्स' को गोली मार दी थी और ख़ुद को अंग्रेज़ी सिपाहियों से गिरफ़्तार कराया था। भगत सिंह और सुखदेव के साथ ही राजगुरु को भी 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी।




शिक्षाप्रद कहानी ( कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता )

शहर की मेन मार्केट में  एक  गराज  था  जिसे  अब्दुल  नाम  का  मैकेनिक चलाता  था . वैसे  तो  अब्दुल  एक अच्छा आदमी  था  लेकिन  उसके  अन्दर  एक  कमी  थी , वो  अपने  काम  को  बड़ा  और दूसरों  के  काम  को  छोटा  समझता  था .
एक  बार  एक  हार्ट  सर्जन  अपनी  लक्ज़री कार लेकर  उसके  यहाँ  सर्विसिंग  कराने  पहुंचे . बातों -बातों  में  जब  अब्दुल  को  पता  चला  की  कस्टमर  एक  हार्ट  सर्जन  है  तो  उसने  तुरन्त  पूछा , “  डॉक्टर साहब  मैं  ये  सोच रहा  था  की  हम  दोनों  के  काम एक  जैसे  हैं… !”
“एक  जैसे  ! वो  कैसे ?” , सर्जन  ने थोडा अचरज से पूछा .
“देखिये  जनाब ,” अब्दुल कार  के कौम्प्लिकेटेड इंजन  पर  काम  करते  हुए  बोल , “ ये  इंजन  कार  का  दिल  है  , मैं  चेक  करता  हूँ  की  ये  कैसा  चल  रहा  है  , मैं  इसे  खोलता  हूँ  , इसके  वाल्वस फिट करता  हूँ , अच्छी तरह  से  सर्विसिंग  कर  के  इसकी प्रोब्लम्स ख़तम  करता  हूँ  और  फिर  वापस  जोड़  देता  हूँ …आप  भी  कुछ  ऐसा  ही  करते  हैं  ; क्यों  ?”
“हम्म ”, सर्जन  ने  हामी  भरी .
“तो  ये  बताइए  की  आपको  मुझसे  10 गुना  अधिक  पैसे  क्यों  मिलते  हैं, काम तो आप भी मेरे जैसा ही करते हैं ?”, अब्दुल  ने  खीजते  हुए पूछा .
सर्जन  ने  एक क्षण सोचा  और  मुस्कुराते  हुए बोला  , “ जो  तुम  कर  रहे  हो  उसे चालू इंजन  पे  कर के  देखो  , समझ  जाओगे .”
अब्दुल को इससे पहले किसी ने ऐसा जवाब नही दिया था, अब वह अपनी गलती समझ चुका था.
इस कहानी से हमे शिक्षा  मिलती है कि हमे किसी के काम को छोटा या बड़ा नहीं समझना चहिये। 



दिल को छू लेने वाली कहानी

पत्नी ने पति से कहा, "कितनी देर तक समाचार पत्र पढ़ते रहोगे ? यहाँ आओ और अपनी प्यारी बेटी को खाना खिलाओ" पति ने समाचार पत्र एक तरफ़ फेका और बेटी की ध्यान दिया,बेटी की आंखों में आँसू थे और सामने खाने की प्लेट... बेटी एक अच्छी लड़की है और अपनी उम्र के बच्चों से ज्यादा समझदार. पति ने खाने की प्लेट को हाथ में लिया और बेटी से बोला,"बेटी खाना क्यों नहीं खा रही हो? आओ बेटी मैं खिलाऊँ." बेटी जिसे खाना नहीं भा रहा था, सुबक सुबक कर रोने लगी और कहने लगी,"मैं पूरा खाना खा लूँगी पर एक वादा करना पड़ेगा आपको."
"वादा", पति ने बेटी को समझाते हुआ कहा, "इस प्रकार कोई महँगी चीज खरीदने के लिए जिद नहीं करते."
"नहीं पापा, मैं कोई महँगी चीज के लिए जिद नहीं कर रही हूँ." फिर बेटी ने धीरे धीरे खाना खाते हुये कहा,
"मैं अपने सभी बाल कटवाना चाहती हूँ."
पति और पत्नी दोनों अचंभित रह गए और बेटी को बहुत समझाया कि लड़कियों के लिए सिर के सारे बाल कटवा कर गंजा होना अच्छा नहीं लगता है. पर बेटी ने जवाब दिया, "पापा आपके कहने पर मैंने सड़ा खाना, जो कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा था, खा लिया और अब वादा पूरा करने की आपकी बारी है." अंततः बेटी की जिद के आगे पति पत्नी को उसकी बात माननी ही पड़ी. अगले दिन पति बेटी को स्कूल छोड़ने गया.
बेटी गंजी बहुत ही अजीब लग रही थे. स्कूल में एक महिला ने पति से कहा, "आपकी बेटी ने एक बहुत ही बड़ा काम किया है. मेरा बेटा कैंसर से पीड़ित है और इलाजमें उसके सारे बाल खत्म हो गए हैं. वह् इस हालत में स्कूल नहीं आना चाहता था क्योंकि स्कूल में लड़के उसे चिढ़ाते हैं. पर आपकी बेटी ने कहा कि वह् भी गंजी होकर स्कूल आयेगी और वह् आ गई.इस कारण देखिये मेरा बेटा भी स्कूल आ गया. आप धन्य हैं कि आपके ऐसी बेटी है " पति को यह सब सुनकर रोना आ गया और उसने मन ही मन सोचा कि आज बेटी ने सिखा दिया कि प्यार क्या होता है.
इस पृथ्वी पर खुशहाल वह नहीं हैं जो अपनी शर्तों पर जीते हैं बल्कि खुशहाल वे हैं जो, जिन्हें वे प्यार करते हैं, उनके लिए बदल जाते है !




भारतीय किसानो का कमाल

दोस्तों देशी लिली को हालैंड ने टिश्यू कल्चर तकनीक से फूल की बड़ी व टिकाऊ प्रजाति 'लिलियम' बनाते समय यह सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस प्रयोग को वह आगे नहीं बढ़ा पाया, उसे भारत के किसान कर दिखाएंगे। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा रiज्य बन गया है, जहां हालैंड के लिलियम की आठ प्रजातियों से एक दर्जन रंगों के फूल खिलाने में कामयाबी मिल गई है। ऐसा टिश्यू कल्चर तकनीक से कंद (वाल्व)की नई और उन्नतशील प्रजाति के निर्माण से संभव हो पाया है। इसे भारतीय उद्यान बोर्ड ने भी सराहा है। बोर्ड अब उत्तराखंड में तैयार नई प्रजाति के लिलियम के वाल्व की खरीद करने की पेशकश कर रहा है। अभी तक लिलियम के वाल्व विदेशों से आयात किए जाते रहे हैं, लेकिन उससे बेहतर गुणवत्ता के वाल्व अब उत्तराखंड के किसान बनाने लगे हैं। कुमाऊं में फूलों की व्यावसायिक खेती की दिशा में अरसे से प्रयास कर रहे इंडोडच के विशेषज्ञों ने हालैंड के लिलियम ओरियंटल और एशियाटिक की आठ प्रजातियों से दर्जन भर रंग के फूलों की वैरायटी तैयार कर ली है। प्रगतिशील किसान एवं इंडोडच के निदेशक सुधीर चड्ढा कहते हैं कि इस प्रयोग में उन्हें पांच वर्ष का समय लगा। लिलियम के छोटे-छोटे वाल्व से लगातार प्रयोग के बाद बड़े वाल्व बनाने में कामयाबी मिल गई है। इस नई प्रजाति में रंगों की विविधता इसे खास बनाती है। चाफी (पदमपुरी) तथा चकलुआ स्थित फार्म में लिलियम की आठ प्रजातियों से दर्जन भर रंग के फूल खिलाने में कामयाबी मिली है। सफेद, पीला, पिंक, लाल, बैगनी, लाइट पिंक और ओरेंज कलर में ही कुछ गाढ़े और कुछ हलके रंगों के फूल खिल रहे हैं जो पुष्प प्रेमियों के लिए कौतूहल हैं तो खेती के इच्छुक किसानों की आर्थिकी संवारने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। फार्म में वर्तमान में ढाई लाख वाल्व तैयार कर लिए गए हैं। अब एक करोड़ वाल्व प्रतिवर्ष बनाने का लक्ष्य रखा गया है।


धर्म के लुटेरे

अपने देश में सत्संग के बहाने बातचीत / बोलने में माहिर कुछ तथाकथित बाबा अथवा प्रवचनकर्ता आम जनता को वर्षों से लूट रहे हैं। इनमें से कुछ तो करोड़ों की संपदा के मालिक हैं। क्योंकि इनके तथाकथित भक्तों की संख्या लाखों में है, इन पर कार्रवाई करने में पुलिस मजबूर दिखती है और नेता मेहरबान। ताज्जुब होता है कि ये देश को किसी भी आफत से बचाने में आज तक कोई चमत्कार नहीं कर पाए हैं। इनमें से कुछ तो गृहस्थ हैं और इनके बच्चे भी इनके सहारे ऐश कर रहे हैं। मुझे क्रोध अपने वैज्ञानिक साथियों पर आता है। वे देश की आम जनता को पाखंडियों से बचाने के लिए कोई सक्रियता नहीं दिखाते हैं। उनमें से कुछ तो स्वयं इन पाखंडियों के " झूठसंग " में भी जाते हैं। हमारे नेता यदि वोटों के जाल में न फंसें तो उन्हें भी इन ढोंगियों के खिलाफ खुलकर बोलना चाहिए। समाज के प्रत्येक जागरूक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह समाज को लूटने वालों का विरोध करे। सबसे बड़ा सत्संग है अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करना और जो लोग अपने पारिवारिक, सामाजिक, और कार्य से जुड़ी जिम्मेदारियों को निष्ठां और लगन से निभाते हैं और सत्य का साथ देने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं, उन्हें किसी सत्संग में जाने की जरूरत नहीं है। अगर समय नहीं बीत रहा हो तो अपने आसपास ऐसे सामाजिक कार्यों से जुड़ें जिनसे आम लोगों और जरूरतमंदों को लाभ होता हो ; राहत मिलती हो। " गुरू गोविन्द दोनों खड़े " वाले गुरू इधर नहीं के बराबर हैं, इसलिए किसी पर बलिहारी होने की जरूरत नहीं है । नौटंकीबाजों से सावधान रहें। ये रात को किस्से पढ़ते हैं और सुबह लोगों को सुनाकर अपने आपको कबीर जैसे संतों की श्रेणी में रखते हैं। याद रखिये : कबीर दास जी अपने परिवार को अपने परिश्रम से पालते थे , दान पात्र के चंदे से नहीं ! 



भारतीय राजनीती से भगवान् ने भी की तौबा

तवायफ की मांग में सिंदूर, लंगूर के हाथ में अंगूर।
बगुले की चोंच में हीरा, ऊंट के मुहं में जीरा।
बंदरों के पास कार, गधों के हाथ में सरकार।...
कैसे-कैसे कारनामे हो रहे हैं, और आप रजाई ओढ़ के सो रहे हैं।

बोले प्रभु : मैं अपने काम में सिद्ध हस्त हूं, पर आजकल थोड़ा व्यस्त हूं।
फिर भी दिन रात आगे बढ़ रहा हूं, फिलहाल तो चार-पांच केस लड़ रहा हूं।

मैं बोल्यो- प्रभु ! महंगाई बहुत बढ़ रही है,
सलमान खान की लोकप्रियता की तरह माथे पर चढ़ रही है।
अक्षय कुमार की तरह ठंडा पीजिए औरएक बार फिर अवतार लीजिए।

बोले प्रभु : एक बार हम धरती पर विचरण करने निकले थे।
दो नेताओं ने हमारी जेब काट ली,
आधी-आधी दौलत दोनों पार्टियों ने बांट ली।
ये कलयुग है यहां देवताओं का वास नहीं होता।
ये दुनिया मैंने बनाई है विश्वास नहीं होता...





एक फौजी, पूरी चीनी ब्रिगेड से 3 दिन अकेला लड़ा

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में नूरांग में बाबा जसवंत सिंह ने वो ऐतिहासिक जंग लड़ी थी। वो 1962 की जंग का आखिरी दौर था। चीनी सेना हर मोर्चे पर हावी हो रही थी। लिहाजा भारतीय सेना ने नूरांग में तैनात गढ़वाल यूनिट की चौथी बटालियन को वापस बुलाने का आदेश दे दिया। पूरी बटालियन लौट गई, लेकिन जसवंत सिंह, लांस नायक त्रिलोक सिंह नेगी और गोपाल सिंह गुसाईं नहीं लौटे। बाबा जसवंत ने पहले त्रिलोक और गोपाल सिंह के साथ और फिर दो स्‍थानीय लड़कियों की मदद से चीनियों के साथ मोर्चा लेने की रणनीति तैयार की। बाबा जसवंत सिंह ने अलग अलग जगह पर राईफल तैनात कीं और इस अंदाज में फायरिंग करते गए मानो उनके साथ बहुत सारे सैनिक वहां तैनात हैं। उनके साथ केवल दो स्‍थानीय लड़कियां थीं, जिनके नाम थे, सेला और नूरा। चीनी परेशान हो गए और तीन यानी 72 घंटे तक वो ये नहीं समझ पाए कि उनके साथ अकेले जसवंत सिंह मोर्चा लड़ा रहे हैं। तीन दिन बाद जसवंत सिंह को रसद आपूर्ति करने वाली नूरा को चीनियों ने पकड़ लिया। इसके बाद उनकी मदद कर रही दूसरी लड़की सेला पर चीनियों ने ग्रेनेड से हमला किया और वह शहीद हो गई, लेकिन वो जसवंत तक फिर भी नहीं पहुंच पाए। बाबा जसवंत ने खुद को गोली मार ली। भारत माता का ये लाल नूरांग में शहीद हो गया।

उनकी सेना की वर्दी हर रोज प्रेस होती है, हर रोज जूते पॉलिश किए जाते हैं। उनका खाना भी हर रोज भेजा जाता है और वो देश की सीमा की सुरक्षा आज भी करते हैं। सेना के रजिस्‍टर में उनकी ड्यूटी की एंट्री आज भी होती है और उन्‍हें प्रमोश भी मिलते हैं। अब वो कैप्‍टन बन चुके हैं। इनका नाम है- कैप्‍टन जसवंत सिंह रावत। महावीर चक्र से सम्‍मानित फौजी जसवंत सिंह को आज बाबा जसवंत सिंह के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के जिस इलाके में जसवंत ने जंग लड़ी थी उस जगह वो आज भी ड्यूटी करते हैं और भूत प्रेत में यकीन न रखने वाली सेना और सरकार भी उनकी मौजूदगी को चुनौती देने का दम नहीं रखते। बाबा जसवंत सिंह का ये रुतबा सिर्फ भारत में नहीं बल्कि सीमा के उस पार चीन में भी है।





Monday, 19 August 2013

अफगानिस्तान में मिला 5000 साल पुराना विमान

अभी तक हम धर्मग्रंथों में ही पढ़ते ही रहे हैं कि रामायणकाल और महाभारत काल में विमान होते थे।
पुष्पक विमान के बारे में भी हम सबने पढ़ा है।...लेकिन हाल ही में एक सनसनीखेज जानकारी सामने आई है।
इसके मुताबिक
अफगानिस्तान में एक 5000 साल पुराना विमान मिला है, जिसके बारे में कहा जा रहा है
कि यह महाभारतकालीन हो सकता है।


प्राचीन उड़न खटोले : हकीकत या कल्पना?

वायर्ड डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्राचीन भारत के पांच हजार वर्ष पुराने एक विमान को हाल
ही में अफ‍गानिस्तान की एक गुफा में पाया गया है। कहा जाता है कि यह विमान एक 'टाइम वेल' में फंसा हुआ है अथवा इसके कारण सुरक्षित बना हुआ है। यहां इस बात का उल्लेख करना समुचित होगा कि 'टाइम वेल' इलेक्ट्रोमैग्नेटिक शॉकवेव्‍स से सुरक्षित क्षेत्र होता है और इस कारण से इस विमान के पास जाने की चेष्टा करने वाला कोई भी व्यक्ति इसके प्रभाव के कारण गायब या अदृश्य हो जाता है। कहा जा रहा है कि यह विमान महाभारत काल का है और इसके आकार-प्रकार का विवरण महाभारत और अन्य प्राचीन ग्रंथों में किया गया है। इस कारण से इसे गुफा से निकालने की कोशिश करने वाले कई सील कमांडो गायब हो गए हैं
या फिर मारे गए हैं। रशियन फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विज (एसवीआर) का कहना है कि यह महाभारत कालीन विमान है और जब इसका इंजन शुरू होता है तो इससे बहुत सारा प्रकाश निकलता है। इस एजेंसी ने 21 दिसंबर 2010 को इस आशय की रिपोर्ट अपनी सरकार को पेश की थी।रूसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस विमान में चार मजबूत पहिए लगे हुए हैं और यह प्रज्जवलन हथियारों से सुसज्जित है। इसके द्वारा अन्य घातक हथियारों का भी इस्तेमाल किया जाता है और जब इन्हें किसी लक्ष्य पर केन्द्रित कर प्रक्षेपित किया जाता है तो ये अपनी शक्ति के साथ लक्ष्य को भस्म कर देते हैं।ऐसा माना जा रहा है कि यह प्रागेतिहासिक मिसाइलों से संबंधित विवरण है। अमेरिकी सेना के वैज्ञानिकों का भी कहना है कि जब
सेना के कमांडो इसे निकालने का प्रयास कर रहे थे तभी इसका टाइम वेल सक्रिय हो गया और इसके सक्रिय होते ही आठ सील कमांडो गायब हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह टाइम वेल सर्पिलाकार में आकाशगंगा की तरह होता है और इसके सम्पर्क में आते ही सभी जीवित प्राणियों का अस्तित्व इस तरह समाप्त हो जाता है मानो कि वे मौके पर मौजूद ही नहीं रहे हों। एसवीआर रिपोर्ट का कहना है कि यह क्षेत्र 5 अगस्त को पुन: एक बार सक्रिय हो गया था और इसके परिणामस्वरूप 40 सिपाही और प्रशिक्षित  जर्मन शेफर्ड डॉग्स इसकी चपेट में आ गए थे। संस्कृत भाषा में विमान केवल उड़ने वाला वाहन ही नहीं होता है वरन इसके कई अर्थ हो सकते हैं, यह किसी मंदिर या महल के आकार में भी हो सकता है।ऐसा भी दावा किया जाता है कि कुछेक वर्ष पहले ही चीनियों ने ल्हासा, ति‍ब्बत में संस्कृत में लिखे कुछ दस्तावेजों का पता लगाया था और बाद में इन्हें ट्रांसलेशन के लिए चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में भेजा गया था। यूनिवर्सिटी की डॉ. रूथ रैना ने हाल ही इस बारे में जानकारी दी थी कि ये दस्तावेज ऐसे निर्देश थे जो कि अंतरातारकीय अंतरिक्ष विमानों (इंटरस्टेलर स्पेसशिप्स) को बनाने से संबंधित थे।हालांकि इन बातों में कुछ बातें अतरंजित भी हो सकती हैं कि अगर यह वास्तविकता के धरातल पर सही ठहरती हैं तो प्राचीन भारतीय ज्ञान-विज्ञान और तकनीक के बारे में ऐसी जानकारी सामने आ सकती है जो कि आज के जमाने में कल्पनातीत भी हो सकती है।


Courtesy - Web Dunia

Sunday, 18 August 2013

भगत सिंह को भारत सरकार शहीद नहीं मानती

आजादी के लिए अपनी जान की आहूति देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत सरकार शहीद नहीं मानती है।
इसका खुलासा आरटीआई एक्ट के तहत हुआ है।
गृह मंत्रालय से आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ है।
आरटीआई के तहत जानकारी में गृह मंत्रालय ने कहा है कि ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है
जिससे भगत सिंह को शहीद माना जाए।
गृह मंत्रालय के इस जानकारी से भगत सिंह का परिवार नाराज है। परिवार ने इसके
लिए कैंपेन लांच करने की तैयारी कर ली है। भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने के
लिए भगत सिंह का परिवार राष्ट्रपति से भी मिलेगा।


गाड़ियों की रफ़्तार को नियंत्रित करने का अनोखा तरीका

सड़क पर गाड़ियों की रफ़्तार कम करने के लिए नए नए और अनोखे तरीके अपनाये जाते है। …लेकिन एक ऐसा अनोखा तरीका है जो सिर्फ और सिर्फ रूस में अपनाया जा रहा है।  मैने ये खबर एक सरकारी चैनल वन टीवी पर देखी।  इस खबर में ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि इसके पीछे कौन है लेकिन ये बताया गया की ये सब ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से हो रहा है।  इस खबर दिखाया गया की कुछ लड़कियों को कम कपड़ो में सडको पर  स्पीड बोर्ड लेकर खड़ा कर दिया जाता है ताकि वहां से तेज गति से गुजरने वाली गाड़ियाँ अपनी रफ़्तार कम कर ले और दुर्घटना की संभावनाए कम हो सके और ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि रूस में गाड़ी चालक हाइवे पर चलने के नियमों के प्रति गंभीर नहीं हैं। जो भी हो तरीका नया और अनोखा जरूर है


Saturday, 17 August 2013

दिल को छू लेनी वाली एक गढ़वाली कविता

नरेन्द्र सिंह नेगी जी की एक कविता जो दिल को छू लेती है


भारत का सबसे अमीर आदमी

बढती प्याज की कीमतों के हिसाब से 
जल्दी ही फिल्मो के डायलाग इस प्रकार के होंगे !

मेरे करण अर्जुन आयेंगे........
और दो किलो प्याज़ लायेंगे

ये ढाई किलो के प्याज़ जब आदमी लेता है ना
तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है.............

मेरे पास बंगला है गाडी है बैंक बैलेंस है रुपैया है पैसा है, तुम्हारे पास क्या है??
मेरे पास प्याज़ है!!!!!........

जिनके घर प्याज़ के सलाद होते हैं
वो बत्ती भुझा कर खाना खाते हैं........

चिनॉय सेठ, प्याज़ बच्चों के खेलनेकी चीज़ नहीं होती
कट जाए तो खून निकल आता है ..........

मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता
प्याज़ हो तो अलग बात है..............

लगता है सब्जी मंडी में नए आये हो साहेब
सारा शहर मुझे प्याज़ के नाम से जानता है ..............

११ राज्यों की सरकार मुझे ढुंढ रही है
पर प्याज़ को खरीदना मुश्किल ही नहीं,नामुमकिन है .............

ये प्याज मुझे दे - दे ठाकुर ..................

तुम्हे चारो तरफ से पुलिस ने घेर लिया है
अपनी सारी प्याज कानून के हवाले कर दो .....


श्री नंदा देवी राजजात यात्रा में खलल



12 साल के अंतराल में कभी नहीं हुई राजजात
राजजात आयोजित करने कीधार्मिक परंपरा भले हीप्रत्येक 12 साल की है, लेकिन अभिलेख इस बात की पुष्टी नहीं करते। मां नंदा को हिमालय भेजने की यह ऐतिहासिक यात्रा वर्ष 1843 से लेकर 2000 तक के आयोजन में कभी भी नियमित 12 साल के अंतराल में आयोजित नहीं हो पाई है।
280 किमी की यह यात्रा गढ़वाल और कुमाऊं की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत मानी जाती है। गढ़वाल राजा द्वारा प्रति 12 वर्ष में मां नंदा की हिमालयी यात्रा के राजशाही दौर के प्रमाणउपलब्ध नहीं है, लेकिन जब से इस यात्रा के प्रमाण मिले हैं, यह कभी भी 12 साल के अंतरालमें नहीं हुई है।
यहां तक कि वर्ष 1925 के बाद यात्रा 26 साल के अंतराल में वर्ष 1951 में हुई, लेकिन खराब मौसम के चलते यह पूरी नहीं हो सकी। वर्ष 1987 के बाद भी 13 साल बाद पिछली बार 2000 में हुई थी।
राज्य निर्माण के बाद पहली बार आयोजित होने वाली मां श्रीनंदा राजजात को जहां वर्ष 2012 में भादो माह में मलमास के कारण एक वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया था, वहीं इस वर्ष यहजून में केदारनाथ सहितक्षेत्रों में आई आपदाके चलते इसे इस वर्ष भीस्थगित किया गया है।
कब-कब हुई राजजात
राजजात समिति के अभिलेखों के अनुसार हिमालयी महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात वर्ष 1843, 1863, 1886, 1905, 1925, 1951, 1968, 1987 तथा 2000में आयोजित हो चुकी है।


स्टार ग्रुप ने की उत्तराखंड की मदत

साथ हैं हम उत्तराखंड

स्टार ग्रुप ने 15 अगस्त को साथ है हम उत्तराखंड एक प्रोगाम किया इनका ये प्रयास मुझे बहुत अच लगा और में तहे दिल से उत्तराखंडी होने के नाते स्टार ग्रुप को धन्यवाद देता हू
इस प्रोग्राम में जाने माने एवं मशहूर हस्तियों ने मुफ्त में अपनी परफॉरमेंस दी और उत्तराखंड के लिए सहायता के लिए अपील भी की जिससे काफी धनराशी एकत्रित हुई
सबसे अच्छी बात ये रही की यह राशि सीधे उन NGO को दी जाएगी जो वहां आपदा पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।
कार्यक्रम देख कर मुझे सीधा उत्तराखंड सिने इंडस्ट्री की याद आ गयी। मन में खयाली पुलाओ पकने लगा। अपने कलाकार एक साथ एक मंच पर दिखने लगे।
संगीतकार गायक, अभिनेता अभिनेत्रियाँ और सिने प्रेमी और लगा कि हमारे उत्तराखंडी कलाकार इस तरह की कोशिश क्यों नहीं कर सकते।
लेकिन ये मेरी कल्पना थी। क्या हम और हमारे लोक कलाकार ये कल्पना हकीकत में नहीं बदल सकते? क्या हम सब लोग मिलकर अपने प्रदेश के लिए
इतना सहयोग नहीं कर सकते? कर सकते हैं और शायद कई लोगों के मन में ये सब चल भी रहा होगा कुछ छोटे स्तर पर कर भी रहे होंगे।
लेकिन सभी कलाकार एक साथ एक मंच पर एक पुण्य कार्य के लिए आगे आये तो ये भी एक इतिहास होगा
तो मै उत्तराखंड के कलाकारों से ये अपील करता हू जिस तरह स्टार ग्रुप ने एक अच्छा प्रोग्राम करके उत्तराखंड के लिए मदत की उसी तरह आप लोग भी अपने प्रदेश की मदत कर सकते है

जय उत्तराखंड जय भारत