Monday, 21 December 2015

एक ऐसा पत्रकार जिसे पत्रकारिता का सही से मतलब भी नहीं पता

एक अखबार में , सनसनीख़ेज़ खबर छापी। राजस्थान के दौसा शहर में एक घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा। पत्रकार ने इस बारे में पुलिस को बताया तो उन्होंने कह दिया गंभीर मामला है। बस बन गई खबर।
 अब आप तस्वीर देखिए।
                  
इस इस्लामी धार्मिक झंडे को देश में कौन नहीं जानता? हर धार्मिक मौक़े पर दुनिया भर के मुसलमान इसे घरों और धार्मिक स्थलों पर लगाते हैं। कभी किसी को दिक़्क़त नहीं हुई।
लेकिन पत्रकार और ऐसा पत्रकार जिसे पत्रकारिता का सही से मतलब भी नहीं पता और उससे इस बात का भी अंदाज़ा नहीं की उसकी इस खबर लिखने के अंदाज़ क्या क्या असर होगा वो उत्तेजित हो गया।
उस पत्रकार ने ख़बर लिखने से पहले इतना दिमाग भी नहीं लगया, कि वो घर के मालिक से पूछ  ले । और अगर वो चाहता तो मोबाइल से फोटो खींचकर पुलिस को दिखा सकता था।
Google पर पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर से मिला कर देख सकता था। परंतु इतनी कोशिश कौन करे.
 अपने दिमाग के हिसाब से वो बहुत बड़ा ज्ञानी पत्रकार है और उससे सब कुछ पता है बिलकुल ऐसा ही मानना रहा होगा उस पत्रकार का यही तो उसकी ट्रेनिंग है।
रिपोर्टर ने खबर दी, डेस्क ने ले ली और संपादक ने छाप दी। किसी को कुछ भी नहीं खटका।
अब आप इसे भोलापन कहिए या शरारत. परन्तु पत्रकार ने खबर के साथ मोहल्ले का नाम और घर के मालिक का नाम भी छाप दिया।
शुक्र मानिये उपरवाले का कि इस खबर के छपने बावजूद शहर में अमन चैन है और लोगों ने इस गिरी हुई पत्रकारिता पर कोई पतिक्रिया नहीं दी और उस पत्रकार की समझ के लिए आखिरी में मै पाकिस्तानी झंडा भी लगा रहा हू ताकि वो इस्लामिक और पाकिस्तानी झंडे की तुलना कर ले 


No comments: