Tuesday, 3 September 2013

आशाराम का स्टिंग आपरेशन

कल मैंने  आज तक पर आशाराम का स्टिंग आपरेशन देखा  मैं कई आशाराम भक्तो को जानता हूँ और एक महिला भक्त के मुहं से सुना कि उनके बापू हर किसी से अकेले में नहीं मिलते (बाबा की महिला सेवादार ने भी स्टिंग आपरेशन वाली लड़की से यही शब्द कहे और पीडिता को बाबा से अकेले में मिलाने  वाली महिला शिल्पी गायब है ) आज स्टिंग आपरेशन देख कर  पता चला कि बापू अपनी बेटियों से अकेले में क्यों और किस लिए मिलते  है। मीडिया दिखा रहा है कि बापू की पोल खुलने के बाद उसकी महिला भक्त बापू को निर्दोष साबित करने के लिए रो रही है। मेरे अनुसार- पहले हुआ सो हुआ लेकिन बापू की पोल खुल जाने के बाद, अब जो उनकी इज्ज़त समाज के सामने लुटने वाली है, वह इस लिए रो रही है। और पुरुष भक्त अपने अपने घर की लुटी हुई इज्ज़त बचाने के लिए गुंडे, गैरलोकतांत्रिक, बलात्कारी, भक्षक को निर्दोष साबित करने में लगे है। आशाराम ने शंका जाहिर की थी कि दुसरे लोग भी मुझपर ऐसा आरोप लगायेंगे और लोग अब सामने आने लगे है। वास्तविकता में पीडिता लड़की इन इज्ज़त लुटाने वाली महिलाओं के लिए देवी है और उसके पिता भी कम साहसी नहीं। हमे उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए और समाज के ऐसे लोगो को सजा दिलवाने के लिए हमे एक जुट होना ही होगा नहीं तो ऐसे हादसे रोज कहीं न कहीं होते ही रहेंगे


No comments: