Monday, 21 December 2015

कंजूस पति की शायरी


प्रिय क्यूँ तुम नए-नए सूट सिलाती हो .....
पुरानी साडी में अप्सरा नजर आती हो।
ब्यूटी पार्लरों के चक्करों में ना पडा करो !
चांद चेहरे को पाउडर से ना ढका करो!
रेस्टोरेंट होटल के खाने में क्या रखा है !
तुम्हारे हाथों का बैंगन भर्ता, लाख गुना अच्छा है !!!
इन सैर सपाटों में वो बात कहाँ !
तुम्हारे मायके जैसा ऐशो-आराम कहाँ !!!
नौकरों से खिटपिट में, मत सेहत अपनी खराब करो !
झाडू-पौछा लगा हल्का सा व्यायाम करो !!!
सोने-चांदी में मिलती अब सो सो खोट है !
तुम्हारी सुन्दरता ही 24 कैरेट गोल्ड है !!!
माया-माया मत किया कर पगली, यह तो महा ठगिनी है !
मेरे इस आंगन की तू ही असली लक्ष्मी है !!!

No comments: