Thursday, 7 January 2016

ए सुवर.. तुम कउन जात हो?

ए सुवर.. तुम कउन जात हो?
अरब में ऐसी क्या बमचक मचाई
जो अरबों से दुश्मनी पायी
और भारत में दिन रात की सफाई
मगर फिर भी शूद्रों के ही घर जगह पायी
सफाई तो बहुत सफल अभियान है
और इस्लाम में तो आधा ईमान है
मगर तुम्हारी सफाई में ऐसी क्या कमी ठहरी
जो लोगों के दिलों में न उतर पायी गहरी
तुम बकरा होते तो इज़्ज़त से कटते
और अल्लाह की राह में कुर्बान हो जाते
तुम गाय होते तो हम तुम्हारी सेवा कर
वैतरणी पार कर जाते
मगर तुम सुवर हो
न अल्लाह को पसंद हो
और न अल्लाह वालों को
न गुरुओं को पसंद हो
और न गुरु घंटालों को
मगर ग़म न करो.. करते रहो सफाई
आख़िरत भले तुम्हारी बने न बने
मगर प्राणियों के लिए
ये दुनिया साफ़ सुथरी तुमने बनायी
हम जैसे भी लगे हैं तुम्हारी तरह
जो किसी जाति और धर्म में
फिट नहीं हो पाते हैं
मगर सफाई अभियान
इन लोगों से ज़्यादा चलाते हैं
और इनसे प्यार नहीं
तुम्हारी तरह गालियां ही ज़्यादा पाते हैं
तभी मुझे तुम मेरी अपनी
ही जात के लगते हो
सारी घृणा सह कर भी
इनकी धरती साफ़ करते हो
ताकि आने वाली पीढ़ी पनप सकें
और गुरु लोग हमको और तुमको
गंदा बताकर दंगा कर सके
इसलिए बताओ ज़रा तुम कउन जात हो?
ताकि हम भी समझ सकें
घ्रणित लोगों की जात
पीड़ा और दुःख का उत्पात
बताओ न सुवर.. कउन जात हो
ए सुवर.. बोलो न..
‪#‎सुवर_गाथा‬
~ताबिश

No comments: