Thursday, 27 February 2014

कम से कम 5 बच्चे पैदा करना जरूरी है


विश्व हिन्दू परिषद् के नेता अशोक सिंघल आजकल एक विवादास्पद बयान देकर सुर्ख़ियों में है उनका कहना है कि भारत में अब हिंदुओ की आबादी घट रही है जो चिंता का विषय है और इसलिए हिंदुओ को कम से कम 5 बच्चे पैदा करना जरूरी है उनका मानना है कि अगर इसी तरह हिंदुओ की आबादी कम होती रही और मुस्लिम आबादी बढती रही तो वो दिन दूर नहीं जब इस देश में मुसलमानों का राज होगा l
अशोक सिंघल जी को ये समझाना जरूरी है कि ये धर्म की राजनीती करना छोड़ दीजिए आज का युवा धर्म जात-पात के बारे में नहीं सोचता l आज का युवा सिर्फ ये सोचता है कि मै कैसे तरक्की करू ताकि मेरे साथ मेरा देश भी तरक्की सके ....  और चाहे त्यौहार ईद हो या दिवाली युवा सिर्फ मस्ती करना चाहता है और हर पल को जीना चाहता है इसलिए आज के समय में इस नफ़रत ( धर्म ) की राजनीती की हमारे देश में कोई जगह नहीं हैl
हमारा देश किसी हिन्दू मुसलमान का नहीं है ये देश तो सिर्फ भारतीयों का है चाहे फिर वो किसी भी धर्म से हो l
धर्म इंसान को या तो मजबूर बनता है या फिर सिर्फ आतंकवादी ,,,,,और हमे ऐसे किसी भी धर्म की जरूरत नहीं जो हमे मजबूर या आतंकवादी बनाये क्योंकि हम लोग सिर्फ भारतीय होने पर खुश है और हम गर्व से कहते है कि हम भारतीय है l  


No comments: