मैं कल ऑटो एक्सपो देखने गया वहां कई कारों ने मेरा मन मोह लिया पर मुझे जो
कार बेहद पसंद आई वो थी सोलर कार l इस सोलर कार में कुछ ऐसे सेल्स लगाये गए है जो
सूरज की किरणों को एब्जोर्ब करके एनर्जी में बदल देती है जिससे वो कार चलती है l
एक किलोवाट की पवार से यह कार 150 से 200 किलोमीटर की माइलेज देती है l इस कार को
बिजली से चार्ज करने का भी विकल्प है l इस कार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 18
छात्रों ने मिलकर बनाया है l वाकई में यह कार सभी कारों में एक बेहतरीन कार है
परन्तु इस तरह की सभी कारे सिर्फ ऑटो एक्सपो में ही क्यों दिखती है यह कारे कभी
सड़को पर क्यों नहीं आ पाती......?

No comments:
Post a Comment