अभी कुछ दिन पहले मैने एक खबर देखी और अखबार में पढी भी कि दिल्ली के कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में एक नाबालिग लड़की ने आशाराम बापू के खिलाफ यौन शोषण का केस रजिस्टर कराया है..ये खबर पढकर मुझे इतना दुःख नहीं हुआ जितना की ये जानकर हुआ कि जब आशाराम बापू के भक्त ये बोल रहे थे कि ये लड़की झूठ बोल रही है…ये कोई पहला मामला नहीं है आशाराम बापू पर कई आरोप लग चुके है पर उनके भक्त उनके खिलाफ कुछ सुनना ही नहीं चाहते।मै इन लोगो से बोलना चाहता हू कि एक बार उस लड़की के बारे में सोच कर तो बोलिए कि कोई लड़की अपने आम को बदनाम क्यों करेगी। ... और बात सिर्फ आशाराम या उसके सत्सगी जैसे और बाबाओ की है जो लोगो को धर्म के नाम पैर बेबकूफ बना रहे है और लोग बन रहे है किसको नहीं पता झूठ बोलना गलत है चोरी करना गलत है। ।गलत सही का पता हम सबको पता है फिर हम इन बाबाओ के दरवाजे पर क्यों जाते है मुझे तो लगता है इसे अभी लोगो को जो इन बाबाओ पैर विश्वास करते है उन्हें ओह माय गॉड ( OMG ) फिल्म देखनी चाहिए इस फिल्म में बहुत कुछ है सीखने के लिए। इन बाबाओ के पास जाने से अच्छा है गरीबो की सेवा करो। दुनिया में अगर किसी की पूजा करनी ही है तो माँ बाप की पूजा करो और उस भगवान् की जो हमे साँसे दे रहा है न की इन ढोंगी बाबाओ की

No comments:
Post a Comment