Friday, 16 August 2013

तिरंगे को लेकर हुआ झगड़ा

तिरंगे को फहराना निश्चित तौर पर सम्मान की बात होती है, लेकिन अगर इसे लेकर 2 नेताओं के बीच झगड़ा हो जाए तो फिर राजनीति शर्मसार ही होती है। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन उत्तराखंड के मसूरी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब दो नेता भिड़ गए।

दोनों नेताओं का कहना था कि तिरंगे को मैं फहराऊंगा । ये दोनों नेता थे बीजेपी के गणेश जोशी और कांगेस के मनमोहन मल्ल। हालांकि, बहस से बात नहीं बनी और आखिरकार दोनों के बीच समझौता हो गया। लेकिन, समझौते के तहत तिरंगे को फहराया एक बच्चे ने।


लेकिन सोचने वाली बात ये है कि जब इन नेताओ को देश के लिए कुछ करने के लिए बोला जाता है तो ये सोचते  है कि कहाँ को कैसे घोटाला किया जाये। कमाल है नेता जी जितना झगडा आप दोनों तिरंगा फ़हराने  को लेकर कर रहे है अगर उतना झगड़ा आप दोनों केदारनाथ और उसके आस पास बर्बाद हुए गांवो को बसाने  के लिए करते तो केदारनाथ और वहां के लोग फिर से आबाद हो जाते पर आप लोगो को इतनी फुर्सत ही कहाँ
मै थूकता हू ऐसे नेतओ पर और ऐसी राजनीती पर जिसमे आम जनता का कभी भला नहीं होता  


No comments: