Tuesday, 13 August 2013

उत्पीडन बंद भी करो

अब इतना उत्पीडन बंद भी करो यार...बहुत दे रखा है भगवान् ने तुम्हे,

गजब हो गया ...सच में अब तो असहनीय सा हो गया है...आखिर ये सरकार चाह क्या रही है. आज पहली बड़ी खबर तो यह है कि केदारनाथ की माती ने 21 लाशें और बाहर उगल दी हैं ..जो भारी बारिश की वजह से मिटटी से बाहर आई हैं वहीँ दूसरी बेहद शर्मसार कर देने वाली खबर यह है कि गौरीकुंड के पास गोधापड़ाव में एक नेपाली परिवार पिछले 7 साल से अपना होटल चला रहा था...इस त्रासदी ने उसके 48 वर्षीय बड़े सदस्य और 18 बर्षीय बेटे को निगल दिया..जिसकी रिपोर्ट रुद्रप्रयाग में की गयी है...
आपदा में सहयोग के रूप में पहले इस परिवार को खाने का राशन मिलरहा का राशन मिल रहा था अब सुनने में आ रहा है कि सरकार ने इस परिवार को यह कहकर राशन देना बंद कर दिया है कि यह नेपाल का है. अब जब राशन नहीं दिया जा रहा है तो मुआवजा बहुत दूर की बात है....
क्या हम सब इतने संवेदनहीन हो गए हैं...या फिर पैंसे के खेल ने हमें इस तरह जाहिल बना दिया है कि हम दुःख बांटने की जगह और दुःख देना सीख गए हैं.




No comments: