Sunday, 18 August 2013

गाड़ियों की रफ़्तार को नियंत्रित करने का अनोखा तरीका

सड़क पर गाड़ियों की रफ़्तार कम करने के लिए नए नए और अनोखे तरीके अपनाये जाते है। …लेकिन एक ऐसा अनोखा तरीका है जो सिर्फ और सिर्फ रूस में अपनाया जा रहा है।  मैने ये खबर एक सरकारी चैनल वन टीवी पर देखी।  इस खबर में ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि इसके पीछे कौन है लेकिन ये बताया गया की ये सब ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से हो रहा है।  इस खबर दिखाया गया की कुछ लड़कियों को कम कपड़ो में सडको पर  स्पीड बोर्ड लेकर खड़ा कर दिया जाता है ताकि वहां से तेज गति से गुजरने वाली गाड़ियाँ अपनी रफ़्तार कम कर ले और दुर्घटना की संभावनाए कम हो सके और ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि रूस में गाड़ी चालक हाइवे पर चलने के नियमों के प्रति गंभीर नहीं हैं। जो भी हो तरीका नया और अनोखा जरूर है


No comments: