इस तरह का धार्मिक उन्माद न हिन्दुओं के हित में है न मुसलमानों के....
आखिर कौन फैला रहा है इसे ...और क्यों.......
नफरत को प्यार से जीतने की कला हम हिन्दोस्तानियों में है...मुझे उस समय बुरा लगता है जब सोशल साईट पर कभी मुस्लिम धार्मिक उन्माद को बढ़ावा दे रहे हैं तो कभी हिन्दू...
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा ..हम बुलबुले हैं इसकी यह गुलिस्तां हमारा ..इसका लेखक कौन है शायद हम में से कईयों को नहीं पता लेकिन ये पंक्तियाँ हिन्दुओ और मुसलमानों दोनों की जुबान पर एक सी हैं.
मेरी मानिए तो यह उन्माद आजकल फेसबुक में सब से ज्यादा दिखाई दे रहा है..हिन्दू मुस्लिम को बांटकर ये लोग वोट बैंक की लड़ाई कर रहे हैं..जिसमें मारे हमेशा निर्दोष ही जाते हैं...ये सब संसद में बैठकर हम मूर्खों को लड़ता देख हँसते हैं और हम आपस में एक दुसरे की खून के प्यासे. जात-पात ऊँच नीच का जो जहर वर्तमान राजनीति में घुला हुआ है ...मैं उन पार्टियों और राजनेताओं से एक सवाल पूछ रहा हूँ...कि ये मासूम हिन्दू हैं मुस्लिम हैं सिख हैं या ईसाई......
आखिर किश्तवाडा में ऐसा मौत का तांडव क्यों. मुझे नहीं लगता कि आम मानवता और भाई चारे को पसंद करने वाला कोई भी धर्म ऐसी इजाजत दे... सभी धर्म जियो और जीने दो में विश्वास रखते है और ये नेता फूट डालो और राज करो की नीति में विश्वास रखते है अब हमे ये खुद सोचना होगा कि हमे प्यार से रहना है या फिर लड़ झगड़ के मरना है।
हमे इस मुद्दे
पर विचार मंथन करने की जरूरत है... नुक्सान हिन्दू का है...मुसलमान का है
या मानवता का है ,.. या फिर हमारे हिन्दोस्तान का.

No comments:
Post a Comment