Sunday, 25 August 2013

आसाराम की प्रवक्ता नीलम की बदतमीज़ी

इंडिया न्यूज़ पर कल बहस के दौरान आसाराम की प्रवक्ता नीलम तो किसी को सुनने के मूड में ही नहीं थी। वो तो सबसे लड़ने के लिए ही आई थी नीलम ने तो बदतमीज़ी की सारी हदे पार कर दी  दरअसल पिछले कुछ समय से ये प्रचलन चल पड़ा है कि आपके पास कोई जवाब नहीं है तो सामने वाले एंकर को दलाल या फिर मीडिया के बारे में अंट – शंट बोलने लगिये. नेता और प्रवक्ता ये फार्मूला अक्सर अपनाते हैं. इंडिया न्यूज़ पर एक क्लिप बार बार दिखा रहे थे जिसमें आशाराम बापू  नामर्दी को ठीक करने का तरीका बता रहे थे पर नीलम कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं थी और नीलम की इस बदतमीज़ी को देख कर एस लग रहा था की किसी झुग्गी झोपडी से किसी औरत को उठा कर ले आये और वो गावर कुछ भी बोली चली जा रही है… पर हद है जब आसाराम की प्रवक्ता नीलम ही इतनी बदतमीज़ है तो आशाराम और उनके बाकी चेले केसे होंगे। ………नीलम ने शो के दौरान लगभग चीखते हुए कई बार कहा कि दीपक आप पत्रकारिता नहीं दलाली कर रहे हैं. लेकिन पूरे समय तक दीपक शांत रहे और कहते रहे कि आपको जो इल्जाम लगाना है लगा लीजिए. लेकिन मेरे सवाल का जवाब दीजिए. इसपर नीलम ने भड़कते हुए कहा कि आपने भी तो आसाराम से मुलाकात की थी और उनके पैर भी छुए थे. दीपक ने इसपर कहा कि हाँ मिला जरूर था, पर पैर नहीं छुए. आसाराम की प्रवक्ता ने तब कहा कि मेरे पास उसके शॉट हैं. इसपर दीपक ने कहा कि वह शॉट आप दिखाइए, मैं पत्रकारिता छोड़ दूँगा.







No comments: