मात्री ओतार-....? रवाई क्षेत्र की बेमिशाल परम्पराओं में एक...
मात्री यानी परियां... पहाड़ों में निवासित हर क्षेत्र देवतुल्य समझा जाता है...यहाँ की परम्पराएं और संस्कृति भी बिलकुल उसी परिवेश में रची बसी है...उत्तरकाशी जनपद का पर्वत क्षेत्र जिसमें नैट्वाद सांकरी तालुका जखोल ओसला तक कई गॉव रुपिन और सुपिन नदी के आर पार बसे हैं.की देव पूजन शैली आज भी बेमिशाल है. यहाँ का कुलदेवता बिशेषत: शमेश्वर महाराज हैं ...भले ही कर्ण और पोखु भी यहाँ अलग अलग विधाओं में पूजे जाते हैं..कुछ लोग द्रोयधन को ही शमेश्वर बतलाते हैं.
इस क्षेत्र की परम्पराओं में मात्रियों का अपना अमूल्य योगदान है...यहाँ के बुग्यालों और फूलों से लकदक घाटियों में आज भी परियां स्वच्छन्द विचरण करती हैं...जिनकी अनेकों लोक कथाएँ सुनने को मिल जाती हैं....
इन फोटो में भी उन्हीं का प्रतिरूप जब किसी महिला पर उतरता है तो उसे इस तरह नचा खिलाकार उसे पूजन देकर विदा किया जाता है...
यह परंपरा पौड़ी टिहरी चमोली रुद्रप्रयाग आदि क्षेत्रों में भी है...लेकिन हर क्षेत्र में इसका नाम बदल जाता है जैसे पौड़ी मटिहरी में इन्हें आंछरी कहते हैं...
Photo Courstesy-हकम सिंह

No comments:
Post a Comment